जयकारों के साथ संपन्न हुआ भव्य श्री सुंदरकांड पाठ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु।
-
By
Admin
Published - 29 June 2026 9 views

गुरसरांय (झांसी)। नगर के श्री जी कोचिंग के संचालक सौरभ द्विवेदी के आवास पर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।इस आयोजन की शुरुआत भगवान श्रीहनुमान जी की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण के साथ हुई। पुजारी देवांक पिपरैया ने विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सुप्रसिद्ध भजन गायकों की टोली ने अपनी मधुर आवाज में सुंदरकांड की चौपाइयों का पाठ शुरू किया। संगीत की मधुर धुनों पर गाए गए भजनों ने वहां मौजूद हर श्रद्धालु को मंत्रमुग्ध कर दिया। संकटमोचन श्रीहनुमान जी के गुणगान और भगवान श्रीराम की महिमा से सजे श्रीसुंदरकांड पाठ के दौरान परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ करते हुए वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक रूप से प्रेरक था,बल्कि समाज में एकता और संस्कारों की भावना को भी प्रकट करता है।

कार्यक्रम में हरीसेवक सुंदरकांड समिति के देवेंद्र घोष,भानुप्रताप ठाकुर,सीताराम सर,दीवान ठाकुर,प्रमोद गोस्वामी,दिनेश अलबेला ने संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ की सुंदर प्रस्तुति दी। भव्य श्रीसुंदरकांड पाठ की आरती माहेश्वरी शरण द्विवेदी ने की।पाठ की पूर्णाहूर्ति के बाद हनुमान जी की भव्य महाआरती उतारी गई। इसके उपरांत उपस्थित सभी भक्तों को विशेष प्रसाद वितरित किया गया। अंत में आए हुए सभी आगंतुकों का आभार पं सौरभ द्विवेदी ने व्यक्त किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में अखिलेश तिवारी,सार्थक नायक,धर्मेंद्र पांचाल,राजेश कौशिक,प्रांजल तिवारी,सौरभ पिपरैया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया,जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और संगीतमय हो उठा।
सम्बंधित खबरें
-
गुरसरांय (झांसी)। नगर के श्री जी कोचिंग के संचालक सौरभ द्विवेदी के आवास पर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्र
-
जौनपुर । जनपद की प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह
-
जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने जनपद के सभी परिषदीय विद्
LIVE TV