बयालसी पी.जी. कॉलेज में शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
-
By
Admin
Published - 10 July 2026 41 views

जौनपुर।बयालसी पी.जी. कॉलेज, जलालपुर, जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस के अवसर पर बीते दिन प्रातःकालीन सत्र में मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक स्व श्री समर बहादुर सिंह एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने मां सरस्वती से सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य तथा सफल शैक्षणिक सत्र की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नए शैक्षणिक सत्र को सफल एवं उपलब्धिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर के नई बाजार में ब्राह्मण संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न ह
-
जौनपुर । सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओ
LIVE TV