टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया मदद का भरोसा।
-
By
Admin
Published - 13 July 2026 37 views
मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के गाँव बनकट पवांरा में टीचर्स सेल्फ केयर टीम जौनपुर एवं मुंगरा बादशाहपुर इकाई के पदाधिकारियों ने दिनाँक 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को प्राथमिक विद्यालय अमोध में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत रहे स्वर्गीय विजय बहादुर पाल के पैतृक निवास बनकट पवांरा मुंगरा बादशाहपुर में स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और उपस्थित शिक्षकों और उनकी पत्नी मनभावती देवी तथा उनके बच्चों ने दिवंगत शिक्षक विजय बहादुर पाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद एवं जिला अध्यक्ष जौनपुर अरविंद कुमार यादव ने उनकी पत्नी को समूह की ओर से जल्द मदद का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए उसे प्रदेश टीम को भेजा गया।

इस अवसर पर टीम के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, अरविन्द कुमार यादव जिला संयोजक एवं अध्यक्ष जौनपुर, श्री राधेश्याम गौतम जिला सह संयोजक, आशीष लोहिया जिला सह संयोजक, अनिल गौतम जिला सह संयोजक,उमेश राव जिला सह संयोजक, एवं ब्लाक मुंगरा बादशाहपुर के सहयोगी शिक्षक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा ब्लाक संयोजक, फूलचंद सरोज, धीरेन्द्र कुमार सरोज, विजय प्रताप, विजय कुमार कनौजिया, गिरीश कुमार शर्मा, शिवलाल सरोज, रविकारस, हिमकर पाण्डेय, पृथ्वी पाल, अनिल कुमार विश्वकर्मा, शैलेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। गैर तलव है कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन हो गया था।

टीचर्स सेल्फ केयर समिति बेसिक, माध्यमिक उच्च शिक्षा के शिक्षकों कर्मचारियों और अधिकारियों का टीचर्स सेल्फ केयर टीम का एक प्रादेशिक समूह है। जो अपने समूह के किसी भी सदस्य का असामयिक निधन होने पर उसके आश्रितों की सदस्यों द्वारा दी गई सहायता राशि के माध्यम से मदद करती है।

सम्बंधित खबरें
-
मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के गाँव बनकट पवांरा में टीचर्स सेल्फ केयर टीम जौनपुर एवं मु
-
जलालपुर(जौनपुर)। उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में र
-
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चला
-
जौनपुर। जनपद के ग्राम मोहिद्दीनपुर, पोस्ट कोड्डा, विकास खण्ड धर्मापुर निवासी राम मूरत यादव के सुपौत्
LIVE TV