बयालसी महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान का हुआ सफल आयोजन
-
By
Admin
Published - 02 August 2026 20 views

जलालपुर(जौनपुर)। रविवार 2 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" के शुभारम्भ अवसर पर मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों ने मा० प्रधानमंत्री मोदी जी के सजीव संबोधन को देखा एवं सुना। अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को नशा मुक्ति से संबंधित जनजागरूकता गतिविधियों के निरंतर संचालन पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न हुआ। अंत में राष्ट्रहित एवं जनस्वास्थ्य की दृष्टि से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए सभी प्रतिभागियों ने "नशा मुक्त भारत, विकसित भारत" के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया।
सम्बंधित खबरें
-
जलालपुर(जौनपुर)। रविवार 2 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के
-
जौनपुर। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिद्धिकपुर में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वा
-
जलालपुर (जौनपुर)। बयालसी महाविद्यालय जलालपुर जौनपुर में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रायोजित "भ
LIVE TV