राजेश कुमार महाविद्यालय कोहरे सुल्तानपुर जौनपुर मैं 80वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया ।
-
By
Admin
Published - 16 August 2026 18 views

जौनपुर।राजेश कुमार महाविद्यालय कोहरे सुल्तानपुर जौनपुर मैं 80वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इसके उपरांत महाविद्यालय की बहुउद्देशी हाल में में छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व के स्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हमको स्वतंत्रता प्रदान की गई थी उस समय देश की स्थिति आर्थिक शैक्षणिक एवं सामाजिक स्थिति बहुत ही निराशा पूर्ण रही । हमें एक तरफ आर्थिक रूप लड़ना था दूसरी तरफ सामाजिक सांप्रदायिकता एवं औद्योगिक विकास एवं शैक्षणिक विकास के लिए एक कार्य योजना बनाने थी। इसके लिए हमारे राष्ट्र के राष्ट्र निर्माता ने पंचवर्षीय योजना परिकल्पना की एवं उसे कार्य योजना को धरातल पर कार्य रूप दिया । उन नेताओं जिन्होंने भारत की नव सृजन जो कल्पना की थी उसको हमे साकार रूप देना है।

निर्देशक शाश्वत सिंह ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के विषय में पुनः जागरूकता अभियानों को चलाए रखने पर बल दिया। इस अवसर पर डॉसचिन कुमार तिवारी ,डॉ सुनील सिंह, डॉ अरविंद मिश्रा, डॉ अवधेश तिवारी ,हरिशंकर पाल, सतीश कुमार सिंह, संदीप कुमार यादव, डॉ पुष्पा गुप्ता, आंचल मौर्य, अंकित वर्मा, अरुण कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, शैलेंद्र यादव, मन भावती, अंसार अहमद इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉसुनील कुमार सिंह व डॉ पुष्पा गुप्ता के संयुक्त निर्देशन में किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाय
LIVE TV