आईआईटी पटना के शोधार्थी शैलेश कुमार यादव का शोध स्विट्जरलैंड के Discover civil engineering अंतरराष्ट्रीय जर्नल में चयनित।
-
By
Admin
Published - 09 October 2026 8 views

कुशीनगर । जनपद के रामकोला बिकास खण्ड के गांव सिधावें पठान पट्टी निवासी भगवन्त यादव के सुपुत्र शैलेष कुमार यादव आईआईटी पटना में शोध छात्र है Giotecknology and Environmental भूतकनिकी व पर्यावरण पर शोध कर रहे हैं खेती में बेकार समझे जाने वाले मखाने के छिलके से अब कमजोर और फूलने-सिकुड़ने वाली काली मिट्टी (Black Cotton Soil) को मजबूत बनाया जा सकेगा। इसको लेकर किया गया शोध स्विट्जरलैंड के अंतरराष्ट्रीय शोध Discover civil engineering डिस्कवर सिविल इंजीनियरिंग' में चयनित हुआ है।

शोधार्थी शैलेश कुमार यादव द्वारा किए गए इस अध्ययन में बताया गया है कि मखाने के फल से निकलने वाले काले छिलके की राख *(Fox Nutshell Ash - FNA)* को काली मिट्टी में मिलाने से उसकी इंजीनियरिंग क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होता है। मखाना की खेती विदेश के चीन जापान कोरिया नेपाल बंगलादेश सहित भारत में बिहार में मुख्य फसल है जो देश के अन्य प्रदेशों असम पश्चिम बंगाल मणिपुर त्रिपुरा उत्तर प्रदेश में भी इस अध्ययन से पैदावार बढ़ेगा तथा किसानों को आर्थिक लाभ मिलेंगी
बताते चलें कि प्रोफेसर डा रामकृष्ण बाग के मार्गदर्शन में शैलेष कुमार यादव का दर्जनों शोध राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जर्नल में चयनित हुआ है
शोध की मुख्य बातें:-
शोध में काली मिट्टी में 0%, 5%, 8% और 10% FNA मिलाकर मानक प्रयोगशाला परीक्षण किए गए। परिणामों में पाया गया कि FNA मिलाने से मिट्टी की प्लास्टिसिटी, फूलने की प्रवृत्ति और फ्री स्वेल इंडेक्स में कमी आती है।
28 दिन की क्योरिंग के बाद 5 प्रतिशत FNA मिलाने पर मिट्टी की अनकन्फाइंड कंप्रेसिव स्ट्रेंथ (UCS) में 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 8 प्रतिशत FNA पर 73 प्रतिशत की वृद्धि मिली। इसके साथ ही समेकन गुणांक (Cv) में भी सुधार हुआ है, जिससे मिट्टी जल्दी स्थिर होती है।
क्या होगा फायदा?:-
काली मिट्टी पर सड़क और नींव बनाने में अक्सर दरारें आ जाती हैं। यह तकनीक न केवल कम लागत और पर्यावरण अनुकूल है, बल्कि कृषि अपशिष्ट के पुन: उपयोग से स्वच्छता और सतत विकास (Sustainable Development) को भी बढ़ावा देती है। शोध के अनुसार 5 प्रतिशत FNA की मात्रा सबसे इष्टतम पाई गई है।यह शोध पर्यावरण और कृषि उपज में मददगार साबित होगा इसकी जानकारी दूरभाष पर शैलेश कुमार ने परिवार जनों को दी
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । मड़ियाहूं विधानसभा में शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश
-
जौनपुर। समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर एवं
LIVE TV