देश में चल रही सरकार संविधान को तोड़ने और बदलने का खड्यंत्र कर रही है:- मनीन्द्र मिश्र।
-
By Admin
Published - 02 June 2025 176 views
मड़ियाहूं (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जौनपुर जनपद के मडियाहूँ विधानसभा में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन पाली बाजार के पास रामपुर नदी में किया गया ।
इसमें मुख्यअतिथि जिला कोऑर्डिनेटर मनीन्द्र मिश्रा, अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा प्रमोद सिंह ने किया।
अपने मुख्य अतिथि भाषण में मनिंद्र मिश्रा ने कहा की आज की जो सरकर देश में चल रही है वह संविधान को तोड़ने और बदलने का खड्यंत्र कर रही है,प्रदेश में योगी की सरकर बुलडोजर से लोगों को धमका रही है सिंदूर बंटाने के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान कर रही है।
डॉक्टर प्रमोद सिंह ने कहा की जौनपुर में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करके हम सभी लोग सरकर के अत्याचार से जनता की रक्षा करेंगे, चाहे जो जो कुर्बानी देनी पड़े लेकिन लड़ेंगे।
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉक्टर आरसी पांडेय ने सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने और किसान विरोधी तीन काले कानून लाकर संविधान के ढांचे को तोड़ने का जो प्रायस किया था उसे कांग्रेस की मदद से किसानों ने विफल कर दिया और सरकार को झुकना पड़ा।
सम्मेलन को संबोधित करने वालों अन्य नेताओं में किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेंद्र बेनबंसी, देवेंद्र मिश्रा बबलु, विनय शुक्ला,राम सिंह बांकुरे,सत्य प्रकाश दुबे,अजीत सिंह,अरविंद यादव,विपिन यादव,खलील अहमद, सुजानगंज अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, मानवाधिकार विभाग कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव अनिल दूबे आजाद,ललित कुमार चौरसिया राम आसरे यादव,शिव मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार यादव आदि लोगों ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन मनीष दुबे और धन्यवाद रमजान अली ने किया है।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। सामाजिक क्षेत्र में विशेष सक्रिय रूप से कार्य करने वाली संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट
-
मड़ियाहूं (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जौनपुर जनपद के मडियाहूँ विधानसभा
-
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। विकासखण्ड परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशत
-
जौनपुर। महारानी अहिल्याबाई होल्कर को मालवा में आज भी बहुत ही आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है आ