मुंगरा बादशाहपुर जंघई मार्ग 29.82 करोड़ से होगा चौड़ीकरण।
-
By Admin
Published - 09 September 2021 365 views
मुंगरा बादशाहपुर(जौनपुर)। क्षेत्र के गांव गोधुवां निवासी करणी सेना भारत के पूर्वांचल महासचिव गुलाब सिंह (साहेब )का कई बार का प्रयास रंग लाया। जल्द ही मुंगरा बादशाहपुर जंघई मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू करने की तैयारी है। उक्त समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने प्रारंभिक कार्य योजना तैयार कर ली है।इसके तहत 15.540 किमी लंबाई में सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 29 करोड़ 82 लाख ₹14 हजार की कार्य योजना तैयार की गई है। बताते चलते हैं कि मुंगरा बादशाहपुर से जंघई होते हुए भदोही जिले को जोड़ने वाला मुंगरा बादशाहपुर जंघई मार्ग कई वर्षों से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढे और बिखरी पड़ी गिट्टियों से गिरकर अक्सर राहगीर चोटिल भी हो रहे हैं। जिसको लेकर करणी सेना भारत के पूर्वांचल महासचिव गुलाब सिंह साहेब ने कई बार प्रयासों में जिसमें 7 जुलाई को उक्त सड़क मरम्मत को लेकर संगठन के साथ धरना प्रदर्शन किया था । और शासन प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि क्षतिग्रस्त मार्ग मरम्मत नहीं हुआ करणी सेना भारत आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उसके बाद उन्होंने 2 अगस्त को जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा को उक्त मार्ग मरम्मत के लिए पत्र भी सौंपा था जिसका परिणाम यह रहा कि उक्त समस्याओं को ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र सिंह ने संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उक्त सड़क मरम्मत करवाने के प्रयास को लेकर क्षेत्र के लोगों ने करणी सेना भारत की सराहना की।
सम्बंधित खबरें
-
मड़ियाहूं (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जौनपुर जनपद के मडियाहूँ विधानसभा
-
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। विकासखण्ड परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशत
-
जौनपुर। महारानी अहिल्याबाई होल्कर को मालवा में आज भी बहुत ही आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है आ
-
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा गुरुवार को खण्ड विकास कार्यालय मछलीशहर का औचक निर