गणतंत्र दिवस परेड हेतु रामकुमार शुक्ला का चयन ,कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने दी बधाई।
-
By
Admin
Published - 17 December 2021 381 views
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से
सम्बद्ध मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राम कुमार शुक्ला का चयन गणतंत्र दिवस परेड 2022 के लिए हुआ।

कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने चयनित स्वयंसेवक को विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई और परेड में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दिया। कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार ने इसे विश्वविद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताया और समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव एवं मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान को बधाई दी।
समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया की चयनित स्वयंसेवक 1 जनवरी,2022 से 31 जनवरी, 2022 तक दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर में प्रतिभाग करेगा और 26 जनवरी 2022 को परेड में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर का प्रतिनिधित्व करेगा।विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि के लिए समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव ने क्षेत्रीय निदेशक डॉ.अशोक कुमार श्रोती एवं राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमालि शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ.संजीव गंगवार,निजी सचिव,मा. कुलपति डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य,डॉ. राकेश कुमार बिंद,केदार सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर जौनपुर की ऐतिहासिक राजा हवेली में राज परिवार की परंपराओं के अनुरूप
-
मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के गांव तरहठी में समदरिया सेवा समिति के तत्वावधान में आज दिनांक 1
-
बदलापुर(जौनपुर)। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर बदलापुर तहसील
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। जंघई रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के बगल में संत रविदास धर्मार्थ संस्था
LIVE TV