भाजपा सरकार कर रही है संविधान और लोकतंत्र की हत्या:- डा. प्रमोद कुमार सिंह।
-
By
Admin
Published - 24 November 2026 11 views

सुजानगंज (जौनपुर) । देश की संवैधानिक संस्थाओ की स्वतंत्रता पूरी तरह से समाप्त हो रही है, भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरपयोग कर लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है, देश भाजपा के कुचक्र , कुशासन और तानाशाही से जब चुका है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने प्रणवम् एम्पायर सुजानगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से देश के तेरह करोड़ से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटकर केन्द्र एवं विभिन्न प्रदेशों में अलोकतांत्रिक ढंग से वोट चोरी कर बनी हुई है जो पूरी तरह से असंवैधानिक और अवैध है। डा. प्रमोद कुमार सिंह ने भाजपा की वोट चोरी के अतिरिक्त चंदा चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में राममंदिर के चंदे और चढ़ावे की चोरी कर देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाई गयी, भाजपा के वोट चोरी, चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी जैसे तमाम कुकृत्यों को जनता जान चुकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष जननायक श्री राहुल गांधी जी के निर्देश पर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी के नेतृत्व में आगामी संविधान दिवस के दिन छब्बीस नवम्बर को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च एवं वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें जौनपुर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम शामिल होगा साथ ही सिविल सोसायटी, समाजिक संस्थाओं के लोग भी कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च में शामिल होंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस की यह लड़ाई देश का लोकतंत्र, संविधान एवं जनता को मिले अधिकारों की रक्षा के लिए है, इसलिए इस लड़ाई को कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लंड रही है। जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सलामत अली, जिला सचिव इर्शाद खान मुहम्मद ताहिर, शाहनवाज मंजूर, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे!
सम्बंधित खबरें
-
सुजानगंज (जौनपुर) । देश की संवैधानिक संस्थाओ की स्वतंत्रता पूरी तरह से समाप्त हो रही है, भाजपा सरकार
-
प्रयागराज।कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में दीप प्रवाहित करने का प्रचलन है।इसी दिन देव दीपावली ह
-
प्रयागराज। पुराणों के अनुसार देवता अपनी दीपावली कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि को ही मनाते हैं।आचार्य धी
-
प्रदीप कुमार नायक ✍️। मधुबनी। जिले के राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में जो हुआ, वो सिर्फ एक बै
LIVE TV