सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अद्भुत लेखन कला।
-
By
Admin
Published - 09 March 2026 170 views

प्रयागराज।सार्वजनिक ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर माफी, प्रतापपुर, प्रयागराज में आज विद्यार्थियों की सुंदर लिखावट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6,7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और लगन के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। कक्षा 6 की अंजलि प्रजापति कक्षा 7 की प्रेमलता और कक्षा 8 की अंजली यादव को उनके उत्कृष्ट सुलेख के लिए मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सिद्धार्थ भारद्वाज ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “सुंदर लिखावट व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान होती है। अभ्यास और मेहनत से इसे और निखारा जा सकता है।इस तरह की प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और लेखन कौशल बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम हैं। विद्यालय भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा ताकि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और लेखन कला को और निखार सकें। इस अवसर पर सिद्धार्थ भारद्वाज,प्यारेलाल वर्मा, सतीश सिंह आदि उपस्थित थे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स
-
जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसान भाइयों को अवगत कराया है कि तापमान में उतार चढ़ाव के क
-
जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विका
-
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के गाँव लाजी पार निवासी अस्मी मौर्य ने कक्षा 12 उत्तीर्ण करते ही नीट-य
LIVE TV