एम एड के प्रथम व डी एल एड 2026 के द्वितीय चरण की काउंसलिंग सात सितंबर से।
-
By
Admin
Published - 06 September 2026 87 views

जौनपुर/ प्रयागराज। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एम एड पाठ्यक्रम के प्रथम काउंसलिंग की तिथि विश्वविद्यालय ने सात सितंबर को जारी की है । प्रथम दिन ही सभी सात कालेजों के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल 370 छात्र-छात्राओ को आमंत्रित किया गया है। विश्वविद्यालय ने सभी सातों कालेजों को पत्र जारी कर दो प्रतिनिधियों को भेजने को कहा है। जौनपुर में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, राजा श्री कृष्ण दत्त पी जी कालेज, जय बजरंग महिला महाविद्यालय तथा गाजीपुर में गुरूफूलचंद महाविद्यालय , गोपीनाथ महाविद्यालय, बाबा गज्जनदास बालिका महाविद्यालय सामिल हैं।

डी एल एड पाठ्यक्रम के द्वितीय चरण की काउंसलिंग भी सात सितंबर से शुरू हो रही है । इसमें दूसरे प्रदेश के छात्रों के साथ-साथ एस सी एस टी की भी काउंसलिंग होगी जबकि 11 सितंबर से आरक्षित वर्गों को अनारक्षित में परिवर्तित करके सभी वर्गों की काउंसलिंग होगी। प्रवेश प्रकृया 25 सितंबर तक चलेगा। सचिव परीक्षानियामक प्राधिकारी राजेंद्र प्रताप की ओर से बताया गया कि डी एल एड की प्रदेश में कुल सीटें 239500 हैं इसके सापेक्ष कुल 170000/ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

पहले चरण में 48482 छात्रों ने काउंसलिंग करायी है जिसमें डायट की 7420 सीटें ओर निजी क्षेत्र की 41062 सीटों पर प्रवेश हुआ है । शेष सोटों पर प्रकृया सात सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगी।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर/ प्रयागराज। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एम एड पाठ्यक्रम के प्रथम काउंसलि
-
जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा क्लब के चार्टर डे सेलिब्रेशन एवं अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन गरिमामय एव
-
जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने अवगत कराया है कि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प
-
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जिला कारागार का नि
-
जौनपुर। २८ अगस्त२०२६ई०को जनपदजौनपुरके निराला आश्रम राम नगर घघरिया मे श्री संस्कृत एवंसंस्कृतिप्रचारि
LIVE TV