पिछले वर्ष स्कॉलरशिप से वंचित छात्रों को एक मौका।
-
By
Admin
Published - 31 August 2026 14 views

जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने अवगत कराया है कि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर कक्षाओं में आवेदित परन्तु विभिन्न तकनीकी/अन्य कारणों से योजनान्तर्गत लाभान्वित होने से वंचित रह गये समस्त वर्गो के पात्र छात्रों हेतु पोर्टल पर सम्बद्ध रूप से कार्यवाही किये समय सारिणी निर्गत करते हुए अपने स्तर से प्रचार-प्रसार कराते हुए सुसंगत शासनादेशों/छात्रवृत्ति नियमावलियों में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने, पी0एफ0एम0एस0 से रिजेक्ट होने एवं कतिपय अन्य कारणों से वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान हेतु पोर्टल खोले जाने की समयसारिणी निर्धारित की गयी है, त्रुटिपूर्ण आवेदन को शिक्षण संस्थान के स्तर से सही करना 16 सितम्बर 2026 से 18 सितम्बर 2026 तक, शिक्षण संस्था द्वारा सत्यापित एवं पात्र डाटा अग्रसारित करना 17 सितम्बर 2026 से 19 सितम्बर 2026 तक, जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा को लॉक करना 17 सितम्बर 2026 से 25 सितम्बर 2026 तक है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण अनुभाग-3 द्वारा वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने, पी0एफ0एम0एस0 से रिजेक्ट होने व कतिपय अन्य कारणों से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान हेतु पोर्टल खोले जाने हेतु समय-सारिणी जारी की गयी है जिसमें दशमोत्तर उच्च कक्षाओं हेतु समयावधि 01 सितम्बर, 2026 से 07 सितम्बर, 2026 तक शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना, प्रदेश में स्थिति नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग/विश्वविद्यालय/एफिलियेटिं
02 सितम्बर, 2026 से 08 सितम्बर, 2026 तक विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस/सीटों आदि का सत्यापन किया जाना। 03 सितम्बर, 2026 से 09 सितम्बर, 2026 तक मास्टर डाटा का सत्यापन, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस/सीटों आदि का सत्यापन किया जाना। 16 सितम्बर, 2026 से 18 सितम्बर, 2026 तक त्रुटिपूर्ण आवेदन को शिक्षण संस्थान के स्तर से सही करना-छात्र द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को शिक्षण संस्थान द्वारा ठीक किया जाना। 17 सितम्बर, 2026 से 19 सितम्बर, 2026 तक शिक्षण संस्था द्वारा सत्यापित एवं पात्र डाटा अग्रसारित करना- शिक्षण संस्था द्वारा अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों के आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना है।
अतः शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति उच्च दशमोत्तर कक्षाओं हेतु जारी समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया है कि आनलाइन मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लाॅक करनें एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन समयान्तर्गत कराना सुनिश्चित करें।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा क्लब के चार्टर डे सेलिब्रेशन एवं अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन गरिमामय एव
-
जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने अवगत कराया है कि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प
-
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जिला कारागार का नि
-
जौनपुर। २८ अगस्त२०२६ई०को जनपदजौनपुरके निराला आश्रम राम नगर घघरिया मे श्री संस्कृत एवंसंस्कृतिप्रचारि
LIVE TV