में0 सुशीला गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से दोहरीकरण नीति का लगा आरोप।
-
By
Admin
Published - 13 March 2026 9 views

कुशीनगर l जनपद के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश दूबे (राजू ) ने आई कैन न्यूज संम्पादक से एक मुलाक़ात के दौरान आप बीती अपनी पीडा को बयां करते हुए कहा की मेरे द्वारा सरकारी खबरें एवं गैर सरकारी खबरें लिखने का रोज अवसर मिलते हैं। किन्तु अपनी पीड़ा नहीं लिख पा रहा हूं।
श्री दूबे ने आप बीती अपनी पीडा को संबाददाता से बताते हुए कहा कि में0 सुशीला गैस एजेंसी से मैं इस कदर पीड़ित हूं कि उनका उपभोक्ता होना अपराध जैसा बोध हो रहा है।
श्री दूबे ने बताया कि अपने अखबार में यह बात साक्ष्य के साथ उजागर कर सकता था, परन्तु ------उन्होने कहा एक वरिष्ठ पत्रकार को उक्त गैस एजेंसी द्वारा सभी मानक पूरा करने के बाद भी लगभग बीस दिन हों गया।गैस नही मिल रहा है, जबकि एक गांव के नाम से कनेक्शन है एवं एक शहर के नाम से भी कनेक्शन है यानि दो पासबुक है, न गांव के परिवार को गैस दें रहें हैं,और न ही शहर में रहने वाले परिवार को दे रहे है, जबकि इस तरह का दोहरी मार झेल रहा मेरा इकलौता परिवार है।
श्री दूबे ने बताया कि उक्त एजेंसी द्वारा किया जा रहा सौतेले व्यवहार से हमारे परिजन पीड़ित हैं,जो जांच का विषय है। आन लाईन बुकिंग फेल होने के साथ एजेंसी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
श्री दूबे ने उक्त एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा लगातार पिछले दरवाजे से अपना और पराया का भेद भाव के साथ गैस वितरण कर रहे हैं, जो गैर कानूनी एवं अपराध की श्रेणी में आता है। आपकी एजेंसी से जुड़े कमजोर किस्म के उपभोक्ताओं में महामारी जैसा माहौल कायम किया गया है। हमारे परिजनों के लगातार प्रयास के बाद भी गैस मुहैया नहीं कराया जा रहा है। कनेक्शन पासबुक की जांच होनी चाहिए जांचोउपरान्त एजेंसी की कलई अपने आप खुल जाएगी।
।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर जौनपुर में आयोजित पाँच दिवसीय रोवर–रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर
-
कुशीनगर l जनपद के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रद
-
बदलापुर(जौनपुर)। स्थानीय कस्बे के तखागंज में चल रही श्रीराम कथा में गुरुवार को सीता स्वयंवर प्रसंग क
-
कुशीनगर । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की गूंज अब दिल्ल
-
जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर में 09 मार्च रोवर-रेंजर के अंतर्गत पाँच दिवसीय प्रवे
-
जौनपुर । नगर के सिद्धार्थ उपवन में कृपाशंकर सिंह मित्र मंडली द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया ग
LIVE TV