विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : - मदन गोविन्द राव।
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 4 views

कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन रामकोला में रामकोला एवं लक्ष्मीगंज मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण विषय पर पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसकी शक्ति इसके समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सुदृढ़ संगठन में निहित है। प्रशिक्षण महा अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना है।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें।
इसके पूर्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सत्र का शुभारंभ किया गया प्रशिक्षण महा अभियान को ज़िलाध्यक्ष दुर्गेश राय,विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी,पूर्व ज़िलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही,वरिष्ठ नेता डा.निलेश मिश्र,वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती,जिला मंत्री रामगोपाल गुप्त,जिला मीडिया प्रभारी विश्व रंजन आनंद मण्डल अध्यक्ष गण मनोहर गुप्ता एवं विवेकानंद पांडेय सहित दोनो मण्डलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन रामकोला में रामकोला एव
-
जौनपुर । रसोई गैस की सिलेंडर की भारी किल्लत और उसके मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर
-
जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर जौनपुर में आयोजित पाँच दिवसीय रोवर–रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर
-
कुशीनगर l जनपद के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रद
-
बदलापुर(जौनपुर)। स्थानीय कस्बे के तखागंज में चल रही श्रीराम कथा में गुरुवार को सीता स्वयंवर प्रसंग क
LIVE TV