नवरात्रि में माता के पूजन की विधि को बताया पंडित मनोज त्रिपाठी ने।
-
By
Admin
Published - 18 March 2026 26 views

जौनपुर। आदि शक्ति स्वरूपा मां भगवती के आराधना का महा पवित्र पावन पर्व वासंन्तिक नवरात्रि (श्री संवत 2082/2083 रौद्र नामाब्द चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या/चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा) 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को नवरात्रि व्रत के पारण के साथ ही समाप्त होगी ।

इस वर्ष वासंन्तिक नवरात्र पूरे 9 दिन का होगा।
(1)नवरात्रि प्रथम दिवस प्रतिपदा 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार कलश, विग्रह,अखंड ज्योति व ध्वज स्थापना प्रातः 07:00 से लेकर मध्यान्ह 3:05 तक शुभ एवं कल्याणकारी होगा।।
(2) नवरात्रि का द्वितीया 20 मार्च 2026 दिन शुक्रवार
(3)नवरात्रि तृतीया 21 मार्च 2026 दिन शनिवार
(4)नवरात्रि चतुर्थी 22 मार्च 2026 दिन रविवार
(5)नवरात्रि पंचमी 23 मार्च 2026 दिन सोमवार
(6)नवरात्रि षष्ठी 24 मार्च 2026 दिन मंगलवार
(7)नवरात्रि सप्तमी कालरात्रि 25 मार्च 2026 दिन बुधवार।
(8)नवरात्रि अष्टमी 26 मार्च 2026 दिन गुरुवार
(9) नवरात्रि महा नवमी 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को नवरात्रि व्रत का पारण प्रात: 11:33 के पूर्व।

पूजन विशेष:- प्रतिपदा व अष्टमी लौकिक भाषा में चढ़ती व उतरती का व्रत रखने वाले 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार को प्रतिपदा (चढ़ती का व्रत) तथा 26 मार्च 2026 दिन गुरुवार को महाअष्टमी (उतरती का व्रत) करेंगे तथा 27 मार्च 2026 को प्रातः 11.33 बजे के पूर्व अष्टमी व्रत का पारण कर लेंगे।
पूजन विशेष:- नवरात्रि में 9 दिन का व्रत रखने वाले को 26 मार्च 2026 को सायं कालीन त्रिमूहूर्त्त नवमी के अंतर्गत मध्यान्ह 02.10 के बाद रात्रि 09.00 के पूर्व कन्या पूजन, यज्ञ हवन, व दान कर लें तथा 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 11:33 के पूर्व तक 9 दिन व्रत का पारायण कर लें।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। आदि शक्ति स्वरूपा मां भगवती के आराधना का महा पवित्र पावन पर्व वासंन्तिक नवरात्रि (श्री संवत
-
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद जौनपुर की नगर पालिका परिषद, मुंगराबादशाहपुर में मनोनीत किए गए
-
कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन रामकोला में रामकोला एव
-
जौनपुर । रसोई गैस की सिलेंडर की भारी किल्लत और उसके मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर
-
जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर जौनपुर में आयोजित पाँच दिवसीय रोवर–रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर
LIVE TV