भगवान परशुराम की शोभायात्रा ने मोहा सबका मन,निकली भव्य शोभायात्रा।
-
By
Admin
Published - 21 April 2026 10 views

गुरसरांय(झांसी)- नगर में भगवान श्री परशुराम सेवा समिति की ओर से भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 'जय परशुराम' और 'विप्र एकता' के नारों के साथ इस उत्सव को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया।इस यात्रा में 'जय परशुराम' के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।शोभायात्रा अयोध्या धाम के पूज्य महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के कृपा पात्र महंत प्रेमनारायण दास उर्फ पागल बाबा जी महाराज के निर्देशन में संपन्न हुई। इसके अलावा उज्जैन महाकाल से महामंडलेश्वर राघवेंद्र दास जी महाराज,महाराष्ट्र नासिक से महामंडलेस्वर विष्णु दास जी महाराज,चकाडोरी धाम के महंत राकेश दास जी महाराज,नौ देवालय मन्दिर एरच के महंत उमेश दत्त गिरि जी महाराज ,चित्रकूट से महंत नारायण दास जी महाराज सम्मलित हुए।

शोभायात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व आरती के साथ हुआ। शोभायात्रा में सजी-धजी बग्घी पर भगवान श्री परशुराम का स्वरूप,भगवान श्री राम दरबार एवं नौ देवियों की आकर्षक जीवंत झांकियां जोकि शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे वह आकर्षण का केंद्र रहीं।शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े,डी.जे,बग्घी इत्यादि शामिल रहे। शोभायात्रा का एपीएस कैम्पस में शशिकांत पस्तोर,विनय पस्तोर,सुप्रिया पस्तोर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल के पुत्र राहुल राजपूत,पाठक टेंट हाउस,श्री राम सेवा समिति के सतीश चौरसिया,रमेश मौर्या,पार्षद अजय मौर्या,कल्याण बाल विद्या मंदिर पर धर्मेंद्र सोनी बल्ले,अभय प्रताप सिंह छोटू अस्ता,थाने के शिवालय पर शोभायात्रा का टेंट लगाकर पुष्प वर्षा कर जलपान कराया गया। बैंड बाजों की धुनों पर श्रृद्धालु भक्ति भाव में भजन गाते हुए आगे बढ़ते रहे।सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम जी का विधि विधान से भव्य पूजन अभिषेक आचार्य ब्रजेन्द्र शुक्ला,अनिल मिश्रा,नमन गौतम ने विधि-विधान संपन्न कराया एवं श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री हरि सेवक श्री सुंदरकांड समिति के सौरभ द्विवेदी,रानू तिवारी छिरौरा,प्रमोद गोस्वामी,शिवम झा,सुशील स्वामी,नारायणदास कुचवार द्वारा संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर देवेश पालीवाल,बृजकिशोर व्यास,विनोद व्यास,अखिलेश पिपरैया,रामनारायण पस्तोर,प्रदीप कोठारी,अशोक मिश्रा,मुन्नालाल दोदेरिया,डाॅ ओम अरजरिया,डा.एल आर मिश्रा,रामप्रकाश अरजरिया,बद्रीप्रसाद त्रिपाठी,राजेश दोदेरिया,पुस्पेंद्र पटेरिया लेखपाल,हरिमोहन तिवारी,मनोहर नेवालकर,प्रदुम्न खानवलकर,सचिन व्यास,अंकित विदुआ,वरुणकांत त्रिपाठी,अनिल मिश्रा जखोरा,महेश पाठक,लोकेंद्र शर्मा,संदीप कोठारी,विनय पस्तोर,अभिषेक वशिष्ठ,मधुसुदन विदुआ,धनप्रकाश तिवारी,विकास तिवारी,कुंजबिहारी अरजरिया अध्यापक,कुलदीप कोदवलकर,पुस्पेंद्र अरजरिया,राजेन्द्र पालीवाल,रविन्द्र स्वामी,सुरेन्द्र पिपरैया मौजूद रहे। मंच पर संतो का सम्मान अनुज द्विवेदी,सार्थक नायक,रमेश पटेरिया,जे.जे.मिश्रा,अश्वनी पस्तोर,हेमंत विदुआ,ऋषभ वशिष्ठ,भुवनेंद्र अरजरिया,मनोज शर्मा,स्वदेश पाठक,मोनू मिश्रा, रामजी मोनस,रूपेश तिवारी,अशोक पटेरिया,आलोक नायक,योगेश व्यास,गुल्लन महाराज,सरजूशरण पाठक,अरुण चतुर्वेदी,अखिलेश तिवारी,बंटी विदुआ,बृजेन्द्र शर्मा,अनिल मिश्रा पुजारी,राज द्विवेदी,शुभम पचौरी ने किया। शोभायात्रा नगर के कटरा बाजार,बजरिया,तालाब माता मन्दिर से थाने की पुलिया से मोदी चौराहा से भ्रमण करती हुई गुरुदेव वाटिका पर एक गोष्ठी में परिवर्तित हुई जहाँ गोष्ठी में संतों के आशीष वचन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।आयोजन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम न्याय,वीरता और तपस्या के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है। उन्होंने कहा भगवान परशुराम सभी के पूज्य हैं,उन्होंने अन्याय को समाप्त किया।साथ ही शस्त्र विद्या के साथ शिक्षा दी कि कोई अत्याचार करता है तो शास्त्र को भी धारण कर लेना चाहिए।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा,भक्ति और सांस्कृतिक एकता की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।कार्यक्रम की संवेदनशीलता और भव्यता को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा,जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। शोभायात्रा के समापन पर विशाल आरती की गई और विशाल भंडारा आयोजित किया गया।प्रशासन की ओर से थानाध्यक्ष गुरसरांय द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था रही।

संचालन पं बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने किया।अंत मे मेजर अखिलेश पिपरैया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में संगीतगुरु पं परशुराम पाठक,चेयरमैन जयपाल सिंह राजू चौहान,पं सरजु शरण पाठक,सुकदेव व्यास,अरुण चतुर्वेदी,अखिलेश तिवारी,सार्थक नायक,सोम मिश्रा,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा द्विवेदी,विधायक पुत्र राहुल राजपूत,गरौठा चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा एडवोकेट,प्रसिद्ध नारायण यादव,नितुल व्यास,अभय त्रिपाठी एडवोकेट,चंदप्रकाश चौरसिया,प्रकाश चंद्र जैन,सुनील तिवारी गरौठा,पुष्पेंद्र करौलया,राजाजी चौहान,जितेंद्र पटेल,महेश चंद्र विदुआ,रास बिहारी तिवारी,भूपेंद्र पस्तोर,पुष्पेंद्र पस्तोर,हरी मिश्रा,सुरेन्द्र देवलिया,बृजेन्द्र शर्मा,पुष्पेंद्र पटेल भडोकर,सुशील स्वामी,साकेत मिश्रा,रितेंद्र स्वामी,कौशलेश मिश्रा,शैलेन्द्र शर्मा,अबधेश फौजी,अरविंद दुवे सुट्टा,अशोक शास्त्री खर्वांच,अरविंद शास्त्री परसुवा,ओमप्रकाश पिपरैया,अनिल पंडा,भोले पटसारिया,सत्यप्रकाश तिवारी सिया,पवन स्वामी,अखिलेश तिवारी छिरोरा,प्रमोद स्वामी,विनोद स्वामी,राजेन्द्र शर्मा,राजीव अरजरिया,डॉ ओमप्रकाश अरजरिया गरौठा,द्रगचंद्र तिवारी,नरेंद्र रावत,मुन्नालाल उपाध्याय,अनिल शर्मा,प्रहलाद तिवारी,अबधेश द्विवेदी सिमरधा,राजू पाठक आमली,अरुण नायक,अशोक तिवारी,अमन गोस्वामी,राजा केशवेंद्र सिंह चौहान,संतराम तिवारी,अनुराग कृष्ण पाठक,भगवत नगरिया,ओ पी शर्मा,ठाकुरदास तिवारी,रामबाबू शर्मा,महेश्वरी शरण द्वितीय,सौरभ सौनकिया,नितिन स्वामी सहित हजारों विप्र समाज के एवं सर्व समाज के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
गुरसरांय(झांसी)- नगर में भगवान श्री परशुराम सेवा समिति की ओर से भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभाया
-
भगवन्त यादव संबाददाता। कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निका
-
भगवन्त यादव संबाददाता। कुशीनगर।सिविल सेवा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा “
LIVE TV