उप निर्वाचन हेतु प्रशिक्षण 24 एवं 25 अप्रैल को आयोजित।
-
By
Admin
Published - 21 April 2026 14 views

भगवन्त यादव संबाददाता।
कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), महेंद्र सिंह तंवर ने राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र क्रम में अवगत कराया गया है नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन के लिए मतदान दिवस 05 मई, 2026 निर्धारित है।
उक्त उप निर्वाचन के दृष्टिगत FRS (Facial Recognition System) के प्रभावी संचालन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा दिनांक 24 एवं 25 अप्रैल, 2026 को अपराह्न 11:00 बजे से जनपद मुख्यालय पर पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने उप निर्वाचन में नियुक्त समस्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिनांक 24 एवं 25 अप्रैल, 2026 को अपराह्न 11:00 बजे कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर FRS (Facial Recognition System) मोबाइल एप्लिकेशन के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
सम्बंधित खबरें
-
गुरसरांय(झांसी)- नगर में भगवान श्री परशुराम सेवा समिति की ओर से भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभाया
-
भगवन्त यादव संबाददाता। कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निका
-
भगवन्त यादव संबाददाता। कुशीनगर।सिविल सेवा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा “
LIVE TV