वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ ने सीसीटीवी निगरानी के बावजूद उड़ाका दल की जरूरत पर उठाए सवाल एवं आंतरिक परीक्षकों से ही प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की मांग रखी।
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 185 views

जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधक महासंघ ने परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। महासंघ ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन में उड़ाका दल, केंद्रीय उड़ाका दल तथा प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।
महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी और संरक्षक अशोक दूबे ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गठित उड़ाका दल के कारण महाविद्यालयों का अनावश्यक शोषण होता है।उन्होंने तर्क दिया कि अब अधिकांश कॉलेज सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऑनलाइन विश्वविद्यालय से जुड़े हैं, ऐसे में उड़ाका दल के गठन का कोई औचित्य नहीं रह जाता।प्रबंधकों ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि बाहरी परीक्षक महाविद्यालयों को अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं, इसलिए आंतरिक परीक्षकों से ही परीक्षाएं कराई जानी चाहिए।इसके अलावा रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी को लेकर भी महासंघ ने नाराजगी जताई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित प्रभारी द्वारा लगातार अनियमितताएं की जा रही हैं, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में भी दो बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
महासंघ ने मांग की है कि परीक्षा-2026 में उड़ाका दल और केंद्रीय उड़ाका दल का गठन न किया जाए, प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति रोकी जाए और रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी की समिति को तत्काल भंग किया जाए।
चेतावनी देते हुए प्रबंधकों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो महाविद्यालयों की बैठक कर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़उर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटेदार के खिला
-
जौनपुर। शुक्रवार,24 अप्रैल को वि.ख. मड़ियाहूॅं के ग्राम सभा रामपुर नद्दी के पोस्ट आफिस पर लेखप
-
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों/वांछित
LIVE TV