रामपुर नद्दी में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस।
-
By
Admin
Published - 24 April 2026 31 views

जौनपुर। शुक्रवार,24 अप्रैल को वि.ख. मड़ियाहूॅं के ग्राम सभा रामपुर नद्दी के पोस्ट आफिस पर लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ,ग्राम पंचायत अधिकारी डाॅ. अजीत सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्राम पंचायत अधिकारी डाॅ. अजीत सिंह द्वारा दिवस विशेष पर विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया ।तत्पश्चात् लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने किसान आईडी के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश कुमार सिंह वीडियो कालिंग माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने ने उपस्थित ग्रामीणों में परमानंद त्रिपाठी,रामनरेश तिवारी, गुलाबचंद मिश्र, महेन्द्र मिश्र, कुलदीप तिवारी से आनलाइन परिचयोपरांत कहा कि, " पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) को सांविधानिक दर्जा देने वाले ऐतिहासिक 73वें सांविधानिक संशोधन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने पर जोर दिया।"

कार्यक्रम के सूत्रधार अश्वनी तिवारी ने कहा कि ,"यह दिन विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका को पहचानने का अवसर प्रदान करता है।" इस अवसर पर बाबुलनाथ मिश्र, पं. लल्लन मिश्र, कृष्णानंद तिवारी, तीर्थराज मिश्र, विकास मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, रतन ओझा , कुलदीप तिवारी, पं. नीरज मिश्र आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। शुक्रवार,24 अप्रैल को वि.ख. मड़ियाहूॅं के ग्राम सभा रामपुर नद्दी के पोस्ट आफिस पर लेखप
-
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों/वांछित
-
गुरसरांय(झांसी)- नगर में भगवान श्री परशुराम सेवा समिति की ओर से भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभाया
-
भगवन्त यादव संबाददाता। कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निका
-
भगवन्त यादव संबाददाता। कुशीनगर।सिविल सेवा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा “
LIVE TV