पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदंबिका पाल का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत।
-
By
Admin
Published - 03 May 2026 5 views

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल का आगमन रविवार को पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के आवास पर हुआ इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह में दोनों नेताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीतियों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जगदंबिका पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया, वहीं कृपाशंकर सिंह ने उनके अनुभव और नेतृत्व की सराहना की।

उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस मौके पर जगदंबिका पाल ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
सम्बंधित खबरें
-
अयोध्या। वेब सीरीज फिल्म "दिल चीर के देख" की शूटिंग कई दिनों से जारी है। गुप्तार घाट पर शूटिंग पूरी
-
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल का आगमन रविवार को
-
जौनपुर। आगामी 17 मई से शुरू हो रहे पवित्र 'अधिक मास' (पुरुषोत्तम मास) के अवसर पर ग्राम उमरछा स्थित प
-
जौनपुर। शासन के आदेशानुसार बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर में छात्र संख्या वृद्धि हेतु प्रव
-
जौनपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने
LIVE TV