बंगाल में अत्याचार, भ्रष्टाचार के अंत का समय आ गया:- कृपाशंकर सिंह।
-
By
Admin
Published - 27 April 2026 15 views

जौनपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही पार्टियां एक के बाद एक रैलियां और रोड शो कर रही हैं और फायरब्रांड नेता मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इस बीच, जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी,भाजपा उपाध्यक्ष महाराष्ट्र एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके आराम करने का अब समय आ गया है। 4 मई को भाजपा की सरकार आ रही है, और इसे कोई नहीं रोक सकता। बंगाल में अत्याचार, भ्रष्टाचार के अंत का समय आ गया है। उक्त बाते पश्चिम बंगाल के विधानसभा दक्षिण हावड़ा के बीजेपी प्रत्याशी श्यामल हाटी एवं दक्षिण उत्तर के बीजेपी के प्रत्याशी उमेश राय के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे और दावा किया कि इस बार बंगाल में “कमल” जरूर खिलेगा, क्योंकि जनता टीएमसी सरकार से त्रस्त होकर बदलाव चाहती है। कृपाशंकर सिंह ने कोलकाता की प्रमुख विधानसभाओं में धुआंधार प्रचार कर चुनावी माहौल को अप्रैल में और गर्म कर दिया अब दुनिया की कोई ताकत बंगाल में कमल खिलने से नहीं रोक सकती, क्योंकि जनता अब जंगलराज और तृणमूल कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है और अब विकास चाहती है।

बंगाल अब ठहराव नहीं बल्कि परिवर्तन और प्रगति की ओर बढ़ने को तैयार है। कई सालों से विकास की दौड़ में पीछे छूट चुका पश्चिम बंगाल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के साथ नई ऊर्जा, नई दिशा और तेज रफ्तार विकास की ओर बढ़ेगी ।
इस कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय शंकर दुबे ,सुशील मिश्रा,राजेश सिंह, सुभाष घोष,मुकेश आदि उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने
-
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में पुलिया के पास सुबह लगभ
-
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुम
-
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़उर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटेदार के खिला
LIVE TV