बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई।
-
By
Admin
Published - 04 May 2026 11 views

जौनपुर।पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, मेहनती कार्यकर्ताओं और पार्टी की नीतियों की जीत है। श्रीसिंह ने अपने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह परिणाम राज्य में बदलाव की चाहत को दर्शाता है और आने वाले समय में BJP जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। कृपाशंकर सिंह ने देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही यह “प्रचंड जीत” संभव हो पाई है।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन० ने आज जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण किया । इस अवसर पर उन्हों
-
जौनपुर।पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहर
-
प्रयागराज । प्रतापपुर क्षेत्र स्थित सार्वजनिक ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर माफी में भीषण
-
जौनपुर। ज़िले के मोहल्ला हैदरपुर में 3 मई 2026, रविवार को एक अहम और भावुक मजलिस-ए-तरहीम का आयोजन किय
-
भगवन्त यादव ✍️कुशीनगर।इंसान का जीवन संघर्षों से गुजरना तो आम बात है, लेकिन जब कोई भरा-पूरा परि
LIVE TV