बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर में स्नातक एवं परास्नातक प्रोजेक्ट लेखन कार्यशाला सम्पन्न।
-
By
Admin
Published - 06 May 2026 5 views

जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में बुधवार,को स्नातक एवं परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों हेतु “प्रोजेक्ट लेखन कार्यशाला” का आयोजन महाविद्यालय के कक्ष संख्या 17 में प्रातः 11 बजे किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन IQAC एवं समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध एवं प्रोजेक्ट लेखन की विधियों से परिचित कराना तथा नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप अकादमिक लेखन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. अलकेश्वरी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शोध, संदर्भ लेखन, प्रोजेक्ट निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण की बारीकियों से अवगत कराया। मंच संचालन डॉ. जगत नारायण सिंह ने किया।

प्रोजेक्ट लेखन की मूल अवधारणा एवं आवश्यकता पर प्रो. ब्रजेश कुमार मिश्र ने विस्तार से प्रकाश डाला और प्रोजेक्ट हेतु डेटा- सांख्यिकीय पक्ष पर प्रो. प्रतिभा सिंह ने जबकि नई शिक्षा नीति (NEP) के संदर्भ में शोध एवं प्रोजेक्ट आधारित अध्ययन की उपयोगिता पर प्रो. संजय नारायण सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में डॉ. आशुतोष पाण्डेय, डॉ. अमर सिंह एवं डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को शोध पद्धति, डेटा संकलन, संदर्भ सूची निर्माण तथा अकादमिक लेखन की तकनीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आशुतोष पाण्डेय एवं सह-संयोजक डॉ. सफीउल्लाह अंसारी ने कार्यशाला के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. उज्ज्वल सिंह, श्री हिमांशु कुमार, डॉ. जितेन्द्र प्रसाद यादव, श्री श्रीकृष्ण सिंह, श्री सोमारू राम, डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, डॉ. अजिताभ नारायण मिश्र, डॉ. मिथलेश कुमार तथा श्री अजय कुमार सिंह प्रमुख रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में साउंड सिस्टम हेतु शिवसहारे, विद्युत व्यवस्था हेतु युधिष्ठिर, बैठक व्यवस्था हेतु बफाती अली एवं सोमारू राम, जलपान व्यवस्था हेतु रामजीत कश्यप एवं NSS स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। पंजीकरण एवं कार्यशाला किट वितरण का कार्य डॉ. सफीउल्लाह अंसारी एवं डॉ. अमर सिंह द्वारा सम्पन्न कराया गया।कार्यशाला में कुल 122 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे उनके शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में बुधवार,को स्नातक एवं परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों
-
जौनपुर। शिक्षक शिक्षा विभाग, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिव
-
जय प्रकाश मिश्रा✍️।जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के डड़वा गांव में श्री संकटमोचन हनुमान जी का नवनिर्मित भ
-
जौनपुर। शिक्षक शिक्षा विभाग, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शैक्
-
जौनपुर । नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन० ने आज जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण किया । इस अवसर पर उन्हों
LIVE TV