मां की ममता:- शीतला प्रसाद मिश्र वैद्य ✍️
-
By
Admin
Published - 10 May 2026 10 views

मां की ममता
मां तेरी आंचल की छाया के
सपनों में हम जीते हैं
जग में सब कुछ पाकर भी
बिना तुम्हारे रीते हैं
अपनी छाती का अमृत रस
जो तुमने हमको पान कराया
आज उसी के तेज पुंज से
जग में अपना परचम फहराया
आशीष तुम्हारा ढाल हमारी
विपदाओं से हमें बचाता
जीवन के झंझा बातों में
उपदेश तुम्हारा राह दिखाता
मां तेरी ममता के आंसू
याद हमें जब आते हैं
विस्मृति होकर इस जग को
सपनों में खो जाते हैं
मेरी आंखों के आंसू
तेरी आंखों से बहते थे
मेरे रोने की आहट पर
होंठ तुम्हारे कपते थे
तेरी थपकी मेरी झपकी
तू सोई मैं जागा
बिस्तर गीला कर तुझे जगाया
भूलेगा कौन अभागा
हाथ तुम्हारा रहे शीश पर
अपना कर्तव्य निभाऊंगा
धरती से स्वर्ग लोक तक
तेरी राह सजाऊंगा ।

शीतला प्रसाद मिश्र वैद्य जी
जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा जौनपुर
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर।मछलीशहर कस्बे के इलाहाबाद रोड स्थित खजुरहट गांव में रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम
-
मां की ममतामां तेरी आंचल की छाया के &n
-
जौनपुर। 04 मई 2026 को प्रातः काल व्हाट्सएप्प पर स्थानांतरण की ख़बर पढ़ यह विचार तत्क्षण
LIVE TV