मछलीशहर में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, देह व्यापार का भंडाफोड़।
-
By
Admin
Published - 10 May 2026 83 views

जौनपुर।मछलीशहर कस्बे के इलाहाबाद रोड स्थित खजुरहट गांव में रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे कथित अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुई छापेमारी के दौरान होटल से 10 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया।
बताया जा रहा है कि होटल में काफी लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने अचानक छापा मारकर मौके से कई युवक-युवतियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पुलिस सभी को थाने ले जाकर पूछताछ में जुटी है। वहीं होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कोतवाल मछली शहर विनीत कुमार राय ने बताया कि काफी दिन से शिकायत मिल रही थी जांच में आठ लड़के संदिग्ध स्थिति में बरामद हुए हैं जिनको थाने लाया गया है । आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर।मछलीशहर कस्बे के इलाहाबाद रोड स्थित खजुरहट गांव में रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम
-
मां की ममतामां तेरी आंचल की छाया के &n
-
जौनपुर। 04 मई 2026 को प्रातः काल व्हाट्सएप्प पर स्थानांतरण की ख़बर पढ़ यह विचार तत्क्षण
LIVE TV