सड़क निर्माण का हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास।
-
By
Admin
Published - 07 June 2026 35 views

गुरसरांय(झांसी)। क्षेत्र के विकास और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में रविवार 7 जून को एमएलसी निधि (राज्यांश) से स्वीकृत 01 किमी सड़क का एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सड़क निर्माण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सोनू शास्त्री ने पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न कराया।एमएलसी प्रतिनिधि का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रताप नायक ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर आभार व्यक्त किया।भूमि पूजन के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को जलभराव,कीचड़ और गड्ढों की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। यह सड़क न केवल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी,बल्कि स्थानीय विकास को भी नई गति देगी। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा, "यह सड़क सिर्फ निर्माण नहीं है,बल्कि यह क्षेत्र के विकास की जीवन रेखा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी मजरिया पक्की सड़क से अछूता न रहे।सड़क निर्माण का शुभारंभ होने से पूरे क्षेत्र के नागरिकों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य के लिए नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद गरौठा विधानसभा प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र पटेल भड़ोकर,केशव सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर,संंजय गुप्ता प्रधान बामौर,कृष्ण पाल सिंह कल्लू प्रधान प्रतिनिधि बरमपुरा,उमाशंकर द्विवेदी ठेकेदार,प्रीतम प्रधान सगौली,अवध किशोर रिछारिया,मंडल अध्यक्ष बामौर पुष्पेन्द्र दुबे,ज्ञानसिंह,नन्ना महाराज,नातीराजा यादव,पूर्व प्रधान सगौली जवाहर लाल,मुहर सिंह पटेल,राजेश पटेल प्रधान प्रतिनिधि सरसैड़ा,अनुज द्विवेदी प्रधान नागर,कुलदीप यादव प्रधान गैदा कबूला,भगवती शरण कौशिक,मुलायम सिंह,धर्मेंद्र पटेल,उत्तम पटेल ठेकेदार,पुष्पेंद्र दुबे,अखंड प्रताप सिंह,सुशांत घोष,मनीष राजपूत,लवकांत नायक,मुकेश नायक,शिवराम नेता,भवानी प्रताप,देवनारायण,नंदकिशोर माते,कन्हैया महाराज,बलराम नायक,संजू राजा,रमाशंकर मनीष पटसरिया,सुंदर नायक,रामकृष्ण नायक,राजेश महाराज,पुष्पेंद्र मुखिया,प्रमोद नायक,संतोष पंडा,संतोष नायक,भास्कर नायक,दीपू नायक,राहुल नायक,कौशल नायक सहित क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी,भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश दाऊ ने किया। अंत में आये हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रताप नायक ने किया।
सम्बंधित खबरें
-
गुरसरांय(झांसी)। क्षेत्र के विकास और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में रविवार 7 जून को एमएलसी निधि (र
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर में स्थित राम तालाब जो की गरौठा रोड स्थित बसा हुआ है और यहां पर एक घनी आबादी नि
-
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षत
LIVE TV