भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा राम तालाब,मानकविहीन कार्य का आरोप।
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 8 views

गुरसरांय(झांसी)। नगर में स्थित राम तालाब जो की गरौठा रोड स्थित बसा हुआ है और यहां पर एक घनी आबादी निवास करती है,उत्तर प्रदेश सरकार द्वार तालाब का सुंदरीकरण कराए जाने के लिए लाखों रुपए का बजट शासन प्रशासन द्वारा नगर पालिका प्रशासन को उपलब्ध करवाया गया जिससे कि तालाबों का सुंदरीकरण हो सके और लोग वहां पर घूम सके। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल ने बताया कि राम तालाब जिसका ठेका 85 लाख रुपए में सुंदरीकरण के लिए हुआ था लेकिन यहां सुंदरीकरण के नाम पर मानकविहीन कार्य कराया गया जिसमें नाम मात्र की खाना पूर्ति कर दी गई और राम तालाब के चारों ओर जो दीवाल और जालियां बनाई गई थी वह भी हवा के एक झोंके का भार नहीं झेल सकी और धड़ाम होकर गिर गई,जब ऐसे में नगर पालिका प्रशासन द्वारा मानक विहीन कार्य कराया जाएगा तो कैसे गुरसरांय के तालाबों का सुंदरीकरण हो पाएगा और कैसे राम तालाब भर पाएगा।इस संबंध में गुरसरांय वासियों ने मानक विहीन कार्य की गुणवत्तापूर्ण जाँच किये जाने की मांग की है।वही धनाई तालाब के लिए 55 लाख की धनराशि स्वीकृत के उपरांत भी कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। इस तालाब के लिए स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार अतिक्रमण की शिकायतें की गई थीं,और तालाब के भरने व संरक्षण को लेकर ज्ञापन सौंपे गए थे लेकिन कार्य की वर्तमान जमीनी प्रगति अभी भी एक चिंता का विषय है। इस प्राचीन धनाई तालाब से नगर के बहुत बड़े क्षेत्र में जल स्तर बना रहता था और इसका पानी का इस्तेमाल भी नगरवासी करते थे,लेकिन अब यह धनाई तालाब अतिक्रमणकारियों के हवाले हो जाने से इसका मौके पर रकवा गंदगी के ढेर के हवाले है तो वही अतिक्रमणकारियों ने अवैध निर्माण कर कब्जा करने से तालाब का वास्तविक स्वरूप पूरी तरह खत्म हो गया है जिसके चलते गुरसरांय की बहुत बड़ी आबादी को पानी के संकट की खतरे की घंटी बज रही है उच्चतम न्यायालय से लेकर शासन के सख्त आदेश की सार्वजनिक तालाब और सरकारी भूमि सेक्टरों से लेकर आम रास्ते पर तुरंत अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमणकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए का नगर में कोई असर नहीं पड़ रहा है और लग रहा है अतिक्रमणकारियों के हवाले तालाब और सरकारी भूमि पर कब्जा करने की छूट दे रखी है साथ ही धनाई तालाब पर अतिक्रमणकारियों ने गंदगी का भारी सम्राट स्थापित कर रखा है और आम जनता सरकार के साथ न्यायालय के आदेशों का भी यहां मजाक बना रखा है कस्बे के जागरूक लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर शासन से जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध में जब अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार यादव से दूरभाष पर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि धनाई तालाब का कार्य अतिक्रमण के कारण बाधित है एवं रामतला तालाब की जाली दीवार गिरने की जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

"रामतला की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है। में संबंधित अधिकारियों को इसकी वास्तविक स्थिति की गहन जांच के लिए कहूँगा। रामतला को पुनर्जीवित करने के लिए इसे किसी उपयुक्त जल स्रोत से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी,ताकि नगर की आम जनता को इसका पूरा लाभ मिल सके।"
जवाहर लाल राजपूत,विधायक -गरौठा
सम्बंधित खबरें
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर में स्थित राम तालाब जो की गरौठा रोड स्थित बसा हुआ है और यहां पर एक घनी आबादी नि
-
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षत
-
ककरबई (झांसी)। कस्बा ककरबई के समीप धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हुए जन आस्था के केंद्र
-
जौनपुर । क्षेत्र के जाने-माने विद्वान ज्योतिषीय एवं व्याकरणाचार्य ब्राह्मण एवं पूरामोहबत्त जूनियर हा
-
जौनपुर । गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर के प्राचार्य कक्ष में दिनांक 21 मई 2
-
जौनपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय रा
LIVE TV