मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जौनपुर में कृपाशंकर सिंह ने चलाया जनसंवाद अभियान।
-
By
Admin
Published - 14 June 2026 11 views

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार जारी है।

इसी क्रम में पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र एवं जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगो से संवाद स्थापित किया। विशेष जनसंपर्क अभियान के क्रम में आज कृपाशंकर सिंह ने आज समाजसेवी अग्रहरि समाज के मुखिया मनोज अग्रहरि, शंकर मंडी में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चंद्र सिंह, स्वर्णकार समाज के राजू जी, वरिष्ठ नेता ईश्वर देव सिंह को अंग वस्त्रम एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। अभियान के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है।

कृपाशंकर सिंह ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जौनपुर के विकास को गति देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर स्थानीय लोगों को अंगवस्त्र, “12 साल बेमिसाल” पुस्तिका एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। कृपाशंकर सिंह ने जनता को आश्वस्त किया कि विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के हित में लगातार कार्य किए जाएंगे।
इस मौके पर जयशंकर पाल,राजेश सिंह , मनोज अग्रहरि,,बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी जौनपुर के तत्वावधान में ब्लड बैंक, जिला चिक
-
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में
-
गुरसरांय(झांसी)। क्षेत्र के विकास और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में रविवार 7 जून को एमएलसी निधि (र
LIVE TV