95% से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं उपहार देकर किया गया सम्मानित।
-
By
Admin
Published - 14 July 2026 82 views

प्रयागराज। विद्यार्थियों में नियमित विद्यालय आने की आदत विकसित करने तथा अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सार्वजनिक ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर माफी, प्रतापपुर में 95% से अधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान कक्षा 7 की छात्रा नैन्शी यादव को उनकी पूर्व कक्षा 6 तथा वर्तमान कक्षा 8 की छात्रा संघमित्रा मौर्य को उनकी पूर्व कक्षा 7 में 95% से अधिक उपस्थिति दर्ज करने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सहायक अध्यापक सिद्धार्थ भारद्वाज की पहल पर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। ऐसे प्रेरक कार्यक्रम विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रति अधिक जिम्मेदार बनाते हैं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करते हैं।

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ भारद्वाज द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालय हित में विभिन्न शैक्षिक, सह-पाठ्यक्रम, प्रेरक एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो।
इस अवसर पर श्रीमती कमला पटेल, श्री प्यारेलाल वर्मा एवं श्री सतीश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा अन्य विद्यार्थियों से भी नियमित रूप से विद्यालय आने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सम्बंधित खबरें
-
प्रयागराज। विद्यार्थियों में नियमित विद्यालय आने की आदत विकसित करने तथा अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शि
-
जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक आज सराय ख्वाजा स्थित जिला महामंत्री अजय
LIVE TV