स्मृतिशेष डॉ. जगदीश द्विवेदी की पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
-
By
Admin
Published - 14 July 2026 187 views

सुजानगंज (जौनपुर)। प्रख्यात एवं वरिष्ठ पत्रकार, स्मृतिशेष डॉ. जगदीश द्विवेदी की चौथी पुण्यतिथि पर उनके पावन स्मृति में 'गया प्रसाद द्विवेदी मेमोरियल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी' के तत्वावधान में गया प्रसाद द्विवेदी टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सखवट, प्रेमकापुरा, जौनपुर) में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लिया। बीएचयू, आईएमएस और जनपद के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया, आवश्यक खून की जांचें की गईं और निःशुल्क दवाओं का वितरण भी सुनिश्चित किया गया।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि इस महादान और जनसेवा के कार्य को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय और अभूतपूर्व योगदान देने वाले सभी आदरणीय चिकित्सकों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के डॉ उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से निम्न रहे-
सर्जरी विभाग: प्रो. डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी (बीएचयू), डॉ. अभिषेक कुमार (बीएचयू), डॉ. पुष्कर मिश्रा।
बाल रोग: प्रो. डॉ. पी. एस. उपाध्याय (बीएचयू), डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अनिल कुमार तिवारी।
स्त्री एवं प्रसूति रोग: डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. उत्कर्ष द्विवेदी।
मेडिसिन: प्रो. डॉ. अजय पांडे, डॉ. चंद्र शेखर पांडेय, डॉ. अरुण मिश्रा।
हृदय रोग (कार्डियोलॉजिस्ट): डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. रेशमा।
नेत्र रोग: डॉ. रंजन त्यागी।
मानसिक रोग: डॉ. हरि नाथ यादव।
हड्डी रोग (ऑर्थो): डॉ. ललित।
श्वास एवं टीबी रोग: डॉ. अखिलेश तिवारी।
दंत चिकित्सा: डॉ. विमल तिवारी, डॉ. जया द्विवेदी।
जनरल मेडिसिन: डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अजीत।

अपने पारिवारिक कार्यक्रम के अंत में सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मेरे पति डॉ अरुण द्विवेदी , पुत्र डॉ. उत्कर्ष और पुत्रवधू डॉ. जया द्विवेदी सहित सभी चिकित्सकों ने जिस सेवाभाव और समर्पण के साथ आज मरीजों को देखा, वह अत्यंत सराहनीय है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी आयोजन समिति, सहयोगियों और उपस्थित सभी क्षेत्रीय जनों का बहुत-बहुत धन्यवाद। बाबूजी के आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा का यह संकल्प इसी प्रकार अनवरत चलता रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
प्रयागराज। देवली, प्रतापपुर सनातन वैदिक परम्परा के पावन पर्व श्रावणी उपाकर्म के पुण्य अवसर पर
-
जौनपुर। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय,भारत सरक
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जय बजरंग महिला महाविद्यालय में अब विज
-
गुरसरांय(झाँसी)। श्री राम दूत शिव सेवा समिति द्वारा दसवीं भव्य कावड़ यात्रा में लगभग 25-30 हजार की स
-
जौनपुर । हरियाली तीज के अवसर पर अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम शहर
LIVE TV