रिमझिम फुहारों के बीच तखागंज से बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ विशाल कांवड़िया जत्था
-
By
Admin
Published - 16 August 2026 9 views

बदलापुर(जौनपुर)। रिमझिम फुहारों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच तखागंज से कांवड़ियों का विशाल जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़ियों के उत्साह और भक्ति से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी कांवड़ियों ने गंज स्थित मां काली मंदिर एवं कड़े धाम शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद डीजे पर बज रहे मधुर भजनों और भोलेनाथ के जयकारों के बीच कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई।

कांवड़ियों का जत्था नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इंदिरा चौक, बदलापुर पहुंचा। यहां से सभी श्रद्धालु श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से ट्रेन में सवार होकर बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
यात्रा के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। रिमझिम बारिश के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर गिरजेश निगम, शनि निगम, रमेश गुप्ता, अजय गुप्ता (कल्लू), अंकित यादव, प्रदीप गुप्ता, सत्यम गुप्ता, छोटू निगम, हिमांशु, संतोष शर्मा (लपसू), रेनू निगम सहित बड़ी संख्या में कांवड़िए एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाय
LIVE TV