कावड़ यात्रा मार्ग की जर्जर हालत,योगी सरकार के दिशा-निर्देशों का नहीं हो रहा पालन।
-
By
Admin
Published - 22 August 2026 12 views

गुरसरांय(झांसी)। कांवड यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी कांवड़ मार्गो को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। लेकिन मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी नगर के मोदी चौराहे पर बल्लू भैया के पेट्रोल पंप के सामने एवं एरच रोड़ पर कावड़ यात्रा मार्ग की हालत जर्जर है नगर में शिव भक्त कांवड़िया एरच की बेतवा नदी से पवित्र जल लेकर भीमाशंकर महादेव मंदिर कटरा बाजार में भगवान शिव का जलाभिषेक करते है।यह यात्रा नगर में सोमवार की हाट से होकर बजरिया,बाजार होते हुए भीमाशंकर महादेव मंदिर पहुँचती हैं सोमवार की हाट वाले रास्ते में सड़क की खस्ताहाल हालत है।कांवड़ियों को कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ेगा जिससे फिसलन और दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है।इसके अलावा नगर के श्री कल्याण बाल विद्या मन्दिर के पीछे वाला मार्ग सहित कई अन्य मार्ग अभी भी खराब स्थिति में हैं,कांवड़ मार्ग पर बारिश के होते ही इतना कीचड़ हो जाता है कि कांवड़ियों का पैदल चलना भी दुभर हो जाता है। लेकिन अभी तक इस कावड़ मार्ग की कोई सुध नही ली गयी है।जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो सकती है।ऐसे में कांवरिया खस्ताहाल रास्ते से पैदल कैसे गुजरेगे यह हाल तब है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी गरौठा निर्देश दे चुके हैं पर नगर में इन आदेशों का कोई भी असर नहीं हो रहा है।यात्रा मार्ग की बदहाल स्थिति ने शिवभक्तों की चिंता बढ़ा दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दे रही है,लेकिन सड़क की दुर्दशा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर के जागरूक लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जाए और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
सम्बंधित खबरें
-
गुरसरांय(झांसी)। कांवड यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी कांवड़ मार्गो को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे
-
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और संगठनात्मक क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले
LIVE TV