वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर:- प्रो. राकेश कुमार सिंह बने 21 वें नये कुलपति,विश्वविद्यालय की व्यवस्था को गति देने की होगी चुनौती ।
-
By
Admin
Published - 21 August 2026 239 views

लखनऊ।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर को नया कुलपति मिल गया है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. राकेश कुमार सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 21 वां कुलपति नियुक्त किया है। 17 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है।
कुलाधिपति ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा-1 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियुक्ति की है। नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।
नए कुलपति के सामने शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों से जुड़े लंबित कार्यों के निस्तारण और विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने की चुनौती होगी।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर एवं
-
जौनपुर। राजेश कुमार महाविद्यालय कोहरे सुल्तानपुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महा
LIVE TV