खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के लिए सल्तनत बहादुर महाविद्यालय कैटेगरी बी में चयनित।
-
By
Admin
Published - 28 August 2026 21 views

जौनपुर। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा *"* *राष्ट्रीय* *खेल दिवस"* के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कैटेगरी बी में चयनित किया गया। जिसके क्रम में महाविद्यालय द्वारा खेलो इंडिया संवाद (खेल की बात माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ) कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना तथा हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तलवारबाजी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट सोमेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में युवाओं से बात करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त साधन है।

खेल युवाओं में अनुशासन, धैर्य, संघर्ष और नेतृत्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्री गंगा प्रसाद सिंह ने युवाओं से खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे. अखण्ड प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि समय के साथ खेलों को लेकर समाज की सोच बदली है।

पहले कहा जाता था कि “खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब”, लेकिन आज संदेश है कि “खेलोगे-कूदोगे बनोगे नवाब।” कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0ए0 अंसारी ने किया धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह ने किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स अभय सिंह पटेल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, कार्यालक अधीक्षक श्री सुनील सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत के स्वयंसेवक श्री उपाध्याय, उत्कर्ष तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
प्रयागराज। देवली, प्रतापपुर सनातन वैदिक परम्परा के पावन पर्व श्रावणी उपाकर्म के पुण्य अवसर पर
-
जौनपुर। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय,भारत सरक
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जय बजरंग महिला महाविद्यालय में अब विज
-
गुरसरांय(झाँसी)। श्री राम दूत शिव सेवा समिति द्वारा दसवीं भव्य कावड़ यात्रा में लगभग 25-30 हजार की स
-
जौनपुर । हरियाली तीज के अवसर पर अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम शहर
LIVE TV