बुंदेलखंड की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब।
-
By
Admin
Published - 24 August 2026 14 views

गुरसरांय(झाँसी)। श्री राम दूत शिव सेवा समिति द्वारा दसवीं भव्य कावड़ यात्रा में लगभग 25-30 हजार की संख्या में पिछले वर्षों के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कावड़ियों ने भव्यता के साथ बुंदेलखंड की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा निकाली।

बेत्रवंती मैया पर शिवलिंग पर समिति के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र व्यास,गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत,एसडीएम गरौठा सुनील कुमार,विधायक पुत्र राहुल राजपूत,गरौठा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.अरुण मिश्रा,एरच नगर पंचायत अध्यक्ष जयचंद्र राजपूत,धर्मेंद्र वाजपेई,नितुल व्यास,नितिन व्यास,सतीश चौरसिया,सतेंद्र त्रिपाठी,रामनारायण पस्तोर सहित उपस्थित हजारों कावड़ियों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया।

एरच से गुरसरांय कावड़ यात्रा दौरान लगभग हजारों कावड़ियों सुबह से ही वाहनों पर सवार होकर बम-बम भोले के जयकारों के साथ एरच के लिए प्रस्थान हुए।एरच मे विधिवत पूजन-अर्चन पश्चात कांवड़ियों ने अपनी-अपनी कांवर में जल भरकर गुरसरांय के लिए रवाना हुए।कांवड़िए भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे।कांवड़ यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह भारी तादाद में महिलाओं,पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही।

जगह-जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस बार भी युवा समाजसेवी नितिन व्यास के नेतृत्व में डाक कांवड़ की टोलियों ने डाक कांवड़ यात्रा भी निकाली।कांवड़ यात्रा मे आकर्षण का केंद्र 501 लीटर की कावड़,महाकाल महाराज की पालकी,डाक कांवड़,डांसिंग गोरिल्ला,झांकियां,डीजे,ढोल-बाजे के अलावा कानपुर से आई डमरू पार्टी के अलावा भगवान शिव परिवार का स्वरूप धारण करें हुए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे जिन्होंने पूरे रास्ते नृत्य कर लोगों का मन मोहा। एरच बैत्रवंती मैया से जल लेकर कांवडियां जैसे ही नगर की सीमा में प्रवेश हुए,भक्तों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।अंत में यात्रा भीमाशंकर महादेव मन्दिर पहुँची जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। समिति के सदस्यों एवं समस्त कावड़ियों द्वारा महादेव भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती की गयी। तदोपरांत सभी कावड़ियों ने अपनी कावड़ में भरे जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। इसके बाद सभी कावड़ियों एवं हजारों शिवभक्तों को प्रसादी भंडारा ग्रहण कराया गया। शिव भक्तों सहित स्वास्थ्य विभाग से डाॅ.मनीष कुमार,विवेक सिंह,के लास,रामेश्वर,मनोज कुमार,पी० के राव स्वास्थ्य पर्यवेक्षक,महेन्द्र कुमार,अभिषेक,खुशबू सोनी,पूजा परैल,वंदना राजपूत,लक्ष्मी,अभिलाषा ने कावड़ियों को गर्म पट्टी लगाकर सेवा भाव दिखाया तो वही भव्य कांवड़ यात्रा का नगर,क्षेत्रवासियों,शिव भक्तों एवं किन्नर समाज के लोगों ने माला पहनाकर एवं फलाहार,जलपान कराकर जगह-जगह भव्य स्वागत किया। श्रीराम सेवा समिति द्वारा भी विशाल कांवड़ यात्रा में चल रहे शिव भक्तों का माल्यार्पण कर एवं पुष्प वर्षा कर तथा फल वितरित कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के स्वागत में श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया एडवोकेट,प्रबंधक रामनारायण पस्तोर,आत्माराम फ़ौजी सहित अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया।किन्नर समुदाय द्वारा भी कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।कांवड़ यात्रा को लेकर नगर का बाजार भी आज वीरान नजर आया। महिलाओं ने भी सैकड़ो की संख्या में सम्मिलित होकर अपना उत्साह दिखाया। प्रशासन की ओर से एडिशनल एसपी डॉ अरविंद कुमार,डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार,डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पांडेय,थानाध्यक्ष गुरसरांय अखिलेश द्विवेदी,वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदोरिया,कस्बा इंचार्ज उम्मेद सिंह चौहान,एरच थानाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरसरांय डाॅ.ओपी राठौर,प्रभारी चिकित्साधिकारी बामौर डाॅ.विमल कुमार चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखे रहे।वही विधुत विभाग से अवर अभियंता संजीव कुमार,एसएसओ सनी,रामकेश,सुरेंद्र,लव अनीश,कमलेश,दीपक ठाकुर,कार्तिक ने सिद्ध बाबा मन्दिर के पास स्टाल लगाकर कावड़ियों का स्वागत किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक संयोजक पं सुरेंद्र व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजा चौहान,राकेश पटेल,शैलेन्द्र शर्मा,दयासागर नायक टिंकू महाराज,सनद अग्रवाल,सोनू लाला,नूतन पाराशर,राघवेंद्र त्रिपाठी,शालू गोस्वामी,लला शर्मा,देवेन्द्र सचान,कौशलश मिश्रा,रजनीश त्रिपाठी,सुरेंद्र अग्रवाल,कैलाश मेंबर,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,मुकेश त्रिपाठी पटकाना,देवेंद्र सिंह घोष,पुष्पेन्द्र पाराशर,सतीष अग्रवाल,कुलदीप कोदवलकर,आलोक नायक,रानू तिवारी,गुल्लु स्वामी,मुन्नीलाल सोनी,प्रवीण सोनी,नितिन स्वामी,रामराजा सिंह यादव,मनीष जैन,रोहित पाठक,रिंकू साहू मंडोरी,अनूप पटेल,अमित जैन,एड.पीयूष खरे,श्याम पटेल,पुरुषोत्तम कुचवार,धीरज,मनीष खरे,कुन्दन चौहान,महेश सोनी,राजू पाठक,कैलाश कुशवाहा,मुन्ना गुप्ता,सुमित यादव,राहुल पालीवाल,आशीष यादव मोनू,मयंक बडोनिया,चंदन यादव,झन्ना अग्रवाल,आनंद सोनी, सहित हजारों की संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।

डाक कावड़ यात्रा भी रही आकर्षण का केंद्र
पिछले दो वर्षों से युवा समाजसेवी पं नितिन व्यास के कुशल नेतृत्व में युवाओं द्वारा निकाली जा रही तीसरी डाक कावड़ आकर्षण का केंद्र रही। एरच से गुरसरांय तक डाक कावड़ यात्रा महज 1 घंटे में युवाओं द्वारा पूर्ण की गई। डाक कावड़ यात्रा मे रघु त्रिपाठी,मयंक बडोनिया,कपिल कोठारी,अमरजीत सनी नायक,झन्ना अग्रवाल,राघवेंद्र पटसारिया,आशीष यादव मोनू,नरेंद्र सोनी,मोनू यादव,भरत त्रिपाठी,शिवादीप यादव मोनू,मनीष व्यास,छोटू आमली,राज यादव,अन्नू सोनी,आनंद सोनी,ऋषभ द्विवेदी,छोटू मिश्रा,बृजेन्द्र कुमार,पवन सोनी,शिवम सोनी,रवि आमली,ध्रुव यादव,चंदन यादव,तनु पटेल,शिवा तोमर,सोनू चन्सोरिया,पीयूष खरे,रितिक सोनी,बिट्टू अस्ता सहित क्षेत्र के अनेक युवा और श्रद्धालु पूर्ण निष्ठा के साथ शामिल रहें।
सम्बंधित खबरें
-
गुरसरांय(झाँसी)। श्री राम दूत शिव सेवा समिति द्वारा दसवीं भव्य कावड़ यात्रा में लगभग 25-30 हजार की स
-
जौनपुर । हरियाली तीज के अवसर पर अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम शहर
-
गुरसरांय(झांसी)। कांवड यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी कांवड़ मार्गो को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे
-
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और संगठनात्मक क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले
LIVE TV