ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक चला रहे सरकारी डॉक्टर।
-
By
Admin
Published - 10 September 2026 38 views

गुरसरांय(झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर अपनी ऑन-ड्यूटी सरकारी सेवाओं को दरकिनार कर निजी क्लीनिक चलाने में व्यस्त हैं।अस्पताल में दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने आ रहे मरीजों को घंटों इंतजार करने के बाद बिना इलाज या निजी प्रैक्टिस में भारी फीस देकर परामर्श लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।सरकारी अस्पताल में दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर की महंगी दवाइयां लिखी जा रही हैं।जब मीडिया के लोग ड्यूटी समय दौरान डॉक्टर के क्लिनिक पहुँचे तो वह वहाँ मौजूद पाए गए। स्थानीय नागरिकों ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों में इस घोर लापरवाही को लेकर भारी रोष है। मुख्य चिकित्साधिकारी झांसी और स्वास्थ्य विभाग से मांग की गई है कि ऑन-ड्यूटी समय में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ताकि गरीब जनता को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस संबंध में जब मुख्य चिकित्साधिकारी झाँसी से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरसरांय से बात करके डॉक्टर का स्थानांतरण करवाता हूँ।
सम्बंधित खबरें
-
प्रदीप कुमार नायक (स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार)बिहार। मधुबनी जिला का राजनगर एक समय म
-
प्रयागराज। भारतीय चिंतन में शिक्षा कभी भी केवल रोजगार का साधन नहीं रही। वह सृष्टि के ऋत को धार
-
गुरसरांय(झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। आरोप है क
LIVE TV