जौनपुर:- उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का एकदिवसीय उपवास व धरना प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।
-
By
Admin
Published - 23 September 2026 16 views

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में 'अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम' लागू करने की मांग को लेकर निवेदक अधिवक्ता शिव कुमार मिश्र व तमाम सिविल कोर्ट जौनपुर व कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण उपवास व धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं की सुरक्षा और लोकतंत्र की रक्षा के आवाज को बुलंद किए गए उपवास को समाप्त कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर ने धरना स्थल पर आकर ज्ञापन लिया और आस्वस्थय किया कि यह ज्ञापन माननीय राज्यपाल महोदय को दे दिया जायेगा अधिवक्ता शिवकुमार मिश्र ने कहा की अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का विधेयक को अविलंब विधान सभा से पारित कराया जाए अधिवक्ताओं के लिए कड़े कानूनी संरक्षण का प्रावधान हो पीड़ित अधिवक्ताओं के लिए वित्तीय सहायता एवं क्षतिपूर्ति की व्यवस्था हो और आगे कहा की जब तक राजस्थान और कर्नाटक तेलंगाना की तरह उत्तर प्रदेश में भी यह कानून लागू नहीं होता, उनका संघर्ष जारी रहेगा और कहां की मुख्यमंत्री कानून मंत्रालय अपने पास रखें है जिसकी वजह से अधिवक्ताओं के हित को नहीं समझा जा रहा है सूबे की सरकार में बहुत से अधिवक्ता विधायक हैं कानून मंत्रालय को किसी काबिल अधिवक्ता को सौंपी जाना चाहिए ।

आगे कहा की बहुत जल्द ही अधिवक्ता अधिनियम को लागू कराने के लिए जौनपुर से लखनऊ विधानसभा तक पैदल यात्रा करेंगे।

उक्त अवसर पर सुरेन्द्र प्रजापति देवानंद मिश्रा,सकलैन हैदर, विकास यादव, आबिद सिद्दीकी रामदेवल यादव प्रतिभा सिंह अभिषेक पाठक ,विजय, जयशंकर बिंद, राजेंद्र प्रसाद यादव, मनोहर बिंद पुष्पेंद्र निषाद ,सोहेल खान कैलाशनाथ शैलेन्द्र यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त पी जी कॉलेज, जौनपुर में 23 सितंबर को हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी
-
मिर्जापुर,।23 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को जी.डी. बिनानी पी
LIVE TV