सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम।
-
By
Admin
Published - 23 September 2026 11 views

मिर्जापुर,।23 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर के परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लाल बहादुर सरोज एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ परिसर के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती पूनम चौरसिया ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा भाजपा जिला संयोजक श्री धनंजय मौर्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। श्रीमती पूनम चौरसिया ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने की। उन्होंने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान को पर्यावरण संरक्षण तथा विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राम मोहन अस्थाना रहे। उन्होंने सभी अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण एवं शैक्षिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त पी जी कॉलेज, जौनपुर में 23 सितंबर को हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी
-
मिर्जापुर,।23 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को जी.डी. बिनानी पी
LIVE TV