सेवा संकल्प अभियान के तहत गाँधी स्मारक पीजी महाविद्यालय, समोधपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।
-
By
Admin
Published - 25 September 2026 11 views

समोधपुर(जौनपुर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत गाँधी स्मारक पीजी महाविद्यालय, समोधपुर, जौनपुर में 24 सितंबर 2026 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के निर्माण तथा छात्र-छात्राओं एवं आमजन में पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय ने की। सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति तथा सह संयोजक श्री विकास कुमार यादव एवं श्री जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. जितेंद्र सिंह एवं डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन और पर्यावरण के आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
समोधपुर(जौनपुर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गाँधी स्मारक पीजी महाविद्यालय, समोधपुर, जौनपुर में 25
-
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त पी जी कॉलेज, जौनपुर में 23 सितंबर को हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी
LIVE TV