पंडित मनोज त्रिपाठी ने बतायी पवित्र शारदीय नवरात्रि के अष्टमी ,नवमी व दशमी तिथियों की सुनिश्चिता एवं पूजनविधि।
-
By
Admin
Published - 17 October 2026 76 views

जौनपुर। जनपद प्रकाण्ड विद्वान पंडित मनोज त्रिपाठी ने पवित्र शारदीय नवरात्रि केअष्टमी,नवमी व दशमी तिथियों की सुनिश्चिता के बारे शंशय को समाप्त करते हुए निम्न को बताया है।
(1)नवरात्रि अष्टमी महा अष्टमी 18 अक्टूबर 2026 दिन रविवार।
(2) नवरात्रि महा नवमी 19 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार व्रत, कन्या पूजन, यज्ञ व हवन।
(3)नवरात्रि दशमी 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार(दशहरा),श्री दुर्गा विसर्जन,विजयादशमी पर्व,नीलकंठ दर्शन।

पूजन विशेष:- प्रतिपदा व अष्टमी लौकिक भाषा में चढ़ती व उतरती का व्रत रखने वाले 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को प्रतिपदा (चढ़ती का व्रत) तथा 18 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को महाअष्टमी (उतरती का व्रत) करेंगे तथा 19 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को नवमी पूजन में हवन के बाद प्रातः 9:00 बजे के पूर्व अष्टमी व्रत का पारण कर लेंगे।
पूजन विशेष:- नवरात्रि में 9 दिन का व्रत रखने वाले 19 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 9:15 के बाद से पूरे दिन कन्या पूजन यज्ञ हवन व दान कर लें तथा दूसरे दिन 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को नवरात्रि व्रत का पारण प्रातः 10:46 के पूर्व ही कर लें।
परम पवित्र दशहरे का पर्व आश्विन शुक्ल पक्ष विजयादशमी 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को शस्त्र पूजन के साथ संपन्न होगा।
सम्बंधित खबरें
-
बदलापुर(जौनपुर)। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर बदलापुर तहसील
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। जंघई रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के बगल में संत रविदास धर्मार्थ संस्था
LIVE TV