मुंगरा बादशाहपुर में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खुला।
-
By
Admin
Published - 18 October 2026 54 views

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। जंघई रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के बगल में संत रविदास धर्मार्थ संस्थान द्वारा गरीब कन्याओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई कढ़ाई, मेंहदी प्रशिक्षण एवं ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम में आज के मुख्य अतिथि सर्वेश तिवारी ने संस्था की आचार्या को संस्था के लिए 5 सिलाई मशीन का सहयोग किया। और समाज के सक्षम लोगों से अपील किया कि ऐसे जनकल्याणकारी संस्थानों को सहयोग करें।

इस अवसर पर सौरभ पाण्डेय,बृजेश तिवारी, रोहित सिंह,भास्कर दुबे प्रमोद सिंह , अनुपम तिवारी, बृजेश मिश्र, एडवोकेट नीरज तिवारी, चंद्रप्रकाश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रबंधक विशंभर दुबे ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
सम्बंधित खबरें
-
बदलापुर(जौनपुर)। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर बदलापुर तहसील
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। जंघई रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के बगल में संत रविदास धर्मार्थ संस्था
LIVE TV