राष्ट्रपति ने दी मंजूरी:- विकसित भारत-जी राम जी विधेयक बना कानून, अब 125 दिन के काम की गारंटी।
-
By
Admin
Published - 21 December 2025 80 views

नई दिल्राली। ष्ट्रपति ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025 को अपनी मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के साथ यह विधेयक अब कानून बन गया है। इस कानून के तहत ग्रामीण परिवारों को मिलने वाली वैधानिक मजदूरी रोजगार की गारंटी को बढ़ाकर अब एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 125 दिन कर दिया गया है। सरकार इसे ग्रामीण जीवन को मजबूत आधार देने वाला ऐतिहासिक कदम बता रही है। सरकार का कहना है कि वीबी-जी राम जी कानून लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कानूनी गारंटी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी।
इस बहस के दौरान ही कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो वो इसका फिर नाम बदलेंगे। इन सब हंगामों के बीच इस बिल को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया था। हालांकि संसद में विपक्ष ने इस बिल का पुरजोर विरोध किया था। इतना ही नहीं, इसके बाद विपक्ष ने संविधान सदन के बाहर पूरी रात धरना भी दिया था।

इस कानून के मुताबिक अब पात्र ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिन तक मजदूरी आधारित काम उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी होगी। इसका सीधा उद्देश्य गांवों में रहने वाले श्रमिकों, किसानों और भूमिहीन परिवारों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देना है। सरकार का कहना है कि इससे गांवों में गरीबी कम होगी और लोगों को अपने ही क्षेत्र में काम मिलेगा।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। शुक्रवार,24 अप्रैल को वि.ख. मड़ियाहूॅं के ग्राम सभा रामपुर नद्दी के पोस्ट आफिस पर लेखप
-
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों/वांछित
-
गुरसरांय(झांसी)- नगर में भगवान श्री परशुराम सेवा समिति की ओर से भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभाया
-
भगवन्त यादव संबाददाता। कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निका
LIVE TV