नगर कांग्रेस कमेटी का हुआ विस्तार,संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा।
-
By
Admin
Published - 18 May 2026 16 views

गुरसरांय(झांसी)। नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 मई रविवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौरसिया ने की।मुख्य अतिथि के रूप में सुनील द्विवेदी जिला महासचिव,विशिष्ट अतिथि सुरेश नगाइच जिला सचिव उपस्थित रहे। इस बैठक मे नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को नगर अध्यक्ष अभिषेक चतुर्वेदी द्वारा मनोज कुमार,आशीष वर्मा,लालाराम पांचाल,आशीष चतुर्वेदी,भानु वर्मा,आरिफ खान,ठाकुरदास,राघवेंद्र सेनी,राजीव,आलोक द्विवेदी,पंकज पांचाल,शशिकांत चौरसिया को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता के हक की लड़ाई लड़ती आई है।कार्यक्रम को सोनल पटेल,अजय मोर्या,पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल खान,आंसू गुजर,अश्वनी पस्तोर आदि ने संबोधित किया।इस बैठक में नगर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का संचालन अशोक सैन ने किया। अंत में आभार आजाद खान मेंबर ने व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 मई रविवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन
-
जौनपुर। टी डी कालेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में नव प्रवेशित सत्र 2024-25 के
-
वाराणसी। ग्राम सभा रूपचंदपुर में चौखड़ा पीच रोड, से श्री दुर्गा प्रसाद चौबे के घर तक, पीच रोड के कार
-
उमरछा(जौनपुर)। मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रथम दिन विभिन्न
-
जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर में NCC केयर टेकर के रूप में डॉ. अनिल कुमार ने अपना
LIVE TV