ग्राम डिकौली में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' शिविर में उमड़ी भीड़ , ग्रामीण क्षेत्रों को ऑन-द-स्पॉट मिला योजनाओं का लाभ।
-
By
Admin
Published - 14 May 2026 8 views

गुरसरांय(झांसी)- 14 मई गुरुवार को ग्राम पंचायत डिकौली में ग्राम संतृप्तीकरण अभियान सरकार आपके द्वार के अन्तर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी महीपत सिंह निरंजन की उपस्थिति एवं ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। उक्त चौपाल में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी महीपत सिंह निरंजन ने शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामवासियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में फार्मर रजिस्ट्री एवं स्व जनगणना के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय योजनाओं के बारे में बताया गया। इनमें पेंशन,कन्या सुमंगला योजना,आयुष्मान कार्ड,श्रम कार्ड,मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रही। ग्रामीणों को रोजगार से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।कार्यक्रम के दौरान जी-राम जी योजना (पूर्व मनरेगा योजना) पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त,उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। ग्राम में वृद्धावस्था पेंशन के 115,निराश्रित विधवा पेंशन के 28 तथा दिव्यांग पेंशन के 11 लाभार्थी पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं जो सभी पात्र है। चौपाल में ग्रामवासियों की जो भी समस्याएं आई उनका चौपाल में ही निस्तारण किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ' सरकारी लाभों को सीधे और त्वरित रूप से ग्रामीण जनता तक पहुंचाना रहा।ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने,आवेदन करने,स्वीकृति पाने और मौके पर ही परिसंपत्तियों का वितरण होने से जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सेवाएं प्राप्त करने वाले लोगों के चेहरे पर राहत और विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर में NCC केयर टेकर के रूप में डॉ. अनिल कुमार ने अपना
-
जौनपुर। संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने मंगलवार को जिला मंत्री अंशु कुशवाहा
-
जौनपुर।मछलीशहर कस्बे के इलाहाबाद रोड स्थित खजुरहट गांव में रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम
-
मां की ममतामां तेरी आंचल की छाया के &n
LIVE TV