एन0सी0सी0 केयर टेकर के रूप में अपना दायित्व निभाएंगे डॉ.अनिल कुमार।
-
By
Admin
Published - 13 May 2026 20 views

जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर में NCC केयर टेकर के रूप में डॉ. अनिल कुमार ने अपना दायित्व ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने कहा कि डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में NCC इकाई नई ऊर्जा एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ेगी।

उन्होंने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर प्रो. बृजेश कुमार मिश्र, प्रो. संजय नारायण सिंह, डॉ. अखिलेश चन्द सेठ, डॉ. जगत नारायण सिंह तथा श्री कृष्ण सिंह ने डॉ. अनिल कुमार को बधाई एवं शुभाशीष प्रदान किया। सभी वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में NCC कैडेट्स अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा। अंत में डॉ. अनिल कुमार ने सभी वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर में NCC केयर टेकर के रूप में डॉ. अनिल कुमार ने अपना
-
जौनपुर। संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने मंगलवार को जिला मंत्री अंशु कुशवाहा
-
जौनपुर।मछलीशहर कस्बे के इलाहाबाद रोड स्थित खजुरहट गांव में रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम
-
मां की ममतामां तेरी आंचल की छाया के &n
LIVE TV