जौनपुर कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी जी को अर्पित की श्रद्धांजलि।
-
By
Admin
Published - 21 May 2026 12 views

जौनपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के पदाधिकारियों ने स्व राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने राजीव गांधी जी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता थे, उनके द्वारा लायी गयी सूचना एवं कम्प्यूटर क्रांति भारत के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ। डा.प्रमोद कुमार सिंह ने राजीव गांधी जी को भारतीय राजनीति का संत बताते हुए कहा कि राजीव गांधी जी की सादगी और इमानदारिता की देन है जो भारत आज विश्व की सबसे शक्तिशाली देशों में गिना जाता है।

सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान जी कहा कि पंचायती राज व्यवस्था राजीव गांधी जी की देन है। भारत में आज पंचायतों में महिलाओं के साथ हर समाज की समान भागीदारी राजीव गांधी जी की देन है। आरिफ खान ने आगे कहा कि अट्ठारह वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर भारतीय राजनीति में नौजवानों को प्रत्यक्ष रूप से अधिकार देने का काम काम राजीव गांधी जी ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, जिला उपाध्यक्ष विनय तिवारी, सभासद शाहनवाज, इरशाद खान, अनिल दूबे आजाद,अरुण शुक्ला, अनिल सोनकर, इकबाल हुसैन, मोहम्मद ताहिर आदि उपस्थित रहे !
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर के प्राचार्य कक्ष में दिनांक 21 मई 2
-
जौनपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय रा
-
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के आगामी 'प्रशिक्षण वर्ग' को ऐतिहासिक और व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के ल
LIVE TV