गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज में शिक्षकों हेतु डिजिटल दक्षता कार्यशाला का आयोजन।
-
By
Admin
Published - 21 May 2026 15 views

जौनपुर । गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर के प्राचार्य कक्ष में दिनांक 21 मई 2026 को प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षकों हेतु “डिजिटल दक्षता कार्यशाला” का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकगण को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, ऑनलाइन शिक्षण संसाधनों एवं तकनीकी उपकरणों के प्रभावी उपयोग के प्रति दक्ष बनाना था।
कार्यक्रम में डिजिटल शिक्षण पद्धतियों, ई-कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग तथा तकनीक आधारित शिक्षण की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए डिजिटल दक्षता अत्यंत आवश्यक है तथा शिक्षकों को समय के साथ नई तकनीकों को अपनाना चाहिए।

कार्यशाला में प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ इंद्र बहादुर सिंह, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ अविनाश वर्मा, डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ आलोक प्रताप सिंह विशेन, डॉ नीलू सिंह, श्री सत्य प्रकाश सिंह, डॉ जितेन्द्र, श्री विकास कुमार यादव एवं श्री जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यालय अधीक्षक श्री बिंद प्रताप सिंह एवं श्री अखिलेश सिंह भी कार्यशाला में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर के प्राचार्य कक्ष में दिनांक 21 मई 2
-
जौनपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय रा
-
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के आगामी 'प्रशिक्षण वर्ग' को ऐतिहासिक और व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के ल
LIVE TV