जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा:- कृपाशंकर सिंह।
-
By
Admin
Published - 17 June 2026 87 views

मुंगरा बादशाहपुर(जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित संकल्प_संगोष्ठी कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृपाशंकर सिंह (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, जौनपुर) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विश्वास, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया आगे उन्होंने कहा कि “जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा।” उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

संगोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह फंटू, सुशील मिश्रा, श्याम राज सिंह, अतुल सिंह, अभिषेक सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, नागेंद्र सिंह सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए नागरिकों की भागीदारी और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
भगवन्त यादव✍️कुशीनगर । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी ने आज
-
मुंगरा बादशाहपुर(जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित संकल्प_संगोष्ठी कार्यक्रम में विकस
-
जौनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी जौनपुर के तत्वावधान में ब्लड बैंक, जिला चिक
-
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में
LIVE TV