महिला सशक्तिकरण व योजनाओं की हकीकत जानने कुशीनगर पहुंचीं महिला आयोग की सदस्या।
-
By
Admin
Published - 17 June 2026 9 views

भगवन्त यादव✍️
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी ने आज जनपद में महिला सशक्तिकरण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को परखने के उद्देश्य से माननीय सदस्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनसुनवाई, आंगनबाड़ी केंद्र, वृद्धाश्रम और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

अस्पताल में खराब अल्ट्रासाउंड पर नाराजगी मुफ्त इलाज के निर्देश-
माननीय सदस्य जी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हाटा का औचक निरीक्षण किया गया, जहां मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। सदस्या ने अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से सीधा बातचीत की और उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों को सरकार की योजनाओं के अंतर्गत मुफ्त व सही तरीके से इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान मरीजों द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की समस्या बताई गई, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए माननीय सदस्या ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को मशीन तुरंत ठीक कराने व मरीजों का अल्ट्रासाउंड बाहर के बजाय अंदर से ही सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने लेबर रूम, परिवार नियोजन परामर्शदाता कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, पीकू (PICU) वार्ड और दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण कर उपलब्ध दवाओं के बारे में प्रभारी से वार्ता की।
जनसुनवाई में आए 23 प्रकरण, 7 दिन का अल्टीमेटम-
इसके पश्चात तहसील सभागार हाटा में आयोजित 'जन चौपाल एवं महिला जनसुनवाई' कार्यक्रम में कुल 23 प्रकरण माननीय सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किए गए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इन मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश देते हुए आख्या (रिपोर्ट) 7 दिवस के पूर्व प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
गोद भराई, अन्नप्राशन और वृक्षारोपण* भ्रमण के अगले चरण में प्राथमिक विद्यालय हाटा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रत्यूष चंद्रा जी के नेतृत्व में गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कार्यक्रम पूर्ण किया गया। इसके बाद प्रांगण में ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वृद्धजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन।
श्रीमती जनक नंदिनी ने वृद्धाश्रम कसया (कुशीनगर) का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने उपस्थित सम्मानित वृद्धजनों से मुलाकात कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को जाना। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए माननीय सदस्या ने वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

वन स्टॉप सेंटर में मिलीं 10 पीड़िताएं, काउंसलिंग के निर्देश* दौरे के अंत में माननीय सदस्य जी द्वारा वन स्टॉप सेंटर कुशीनगर का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर कुल 10 पीड़िताएं मौजूद मिलीं, जिनसे सदस्या ने बातचीत की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उचित काउंसलिंग करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सेंटर मैनेजर श्रीमती रीता यादव व अन्य स्टाफ मौजूद मिले। माननीय सदस्या ने वन स्टॉप केंद्र की व्यवस्था पर पूरी संतुष्टि व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान इन सभी कार्यक्रमों में मौके पर प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारीगण, राकेश (उपायुक्त श्रम रोजगार, ग्राम्य विकास विभाग), कुंदन सिंह (क्षेत्राधिकारी, कसया), श्रीमती जया सिंह (तहसीलदार, हाटा), सुनील सिंह (नायब तहसीलदार, हाटा), सुमन सिंह (प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना अध्यक्ष), वैद्यनाथ सिंह (पूर्ति निरीक्षक, हाटा), अभिषेक सिंह (उपनिरीक्षक), राम नरेश सरोज (उप निरीक्षक), हरिश्चंद्र कौशिक (BDO, हाटा), नलीन सिंह (DMC), डॉ. विनय शाही, प्रत्यूष चंद्रा (CDPO, हाटा), प्रीति सिंह, वंदना गुप्ता, राजू कुमार (महिला कल्याण विभाग), ज्योति पांडे, डिंपल और डॉ. अजय कुमार सिंह (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, हाटा) आदि लोग उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
भगवन्त यादव✍️कुशीनगर । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी ने आज
-
मुंगरा बादशाहपुर(जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित संकल्प_संगोष्ठी कार्यक्रम में विकस
-
जौनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी जौनपुर के तत्वावधान में ब्लड बैंक, जिला चिक
-
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में
LIVE TV